Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

RAS Result: दो सगे भाई-बहनों का आरएएस में चयन, तीसरे भाई का इंटरव्यू बाकी, गांव में छायी डबल खुशी

RAS Result 2023: दो सगे भाई-बहनों ने एक साथ आरएएस में चयनित होकर परिवार, गांव व सिरोही जिले का नाम रोशन कर दिया। दोनों के चयन से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है।

2 min read

आरएएस में चयनित परमवीर सिंह व सेजल का स्वागत करते परिवार के सदस्य। Photo Patrika

RAS Result 2023: राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से आरएएस भर्ती का परिणाम बुधवार रात को जारी किया, जिसमें सिरोही जिले से भी युवाओं का चयन हुआ है। जिले में झाडोली के दो सगे भाई-बहनों ने एक साथ आरएएस में चयनित होकर परिवार, गांव व जिले का नाम रोशन कर दिया। दोनों के चयन से परिवार व गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।

घर रहकर ऑनलाइन तैयारी कर पाई सफलता

झाडोली के परमवीर सिंह प्रथम प्रयास में ही 66वीं रैंक प्राप्त कर आरएएस में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं। वहीं, उनकी बहन सेजल ने दूसरे प्रयास में 522वीं रैंक प्राप्त की है। एक ही परिवार में दो जनों का आरएएस में चयन होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। दोनों ने घर पर ही ऑनलाइन तैयारी की थी।

उनके पिता लाल सिंह राजपुरा बालदा में शिक्षक हैं। लालसिंह ने बताया कि दोनों की प्रारंभिक शिक्षा आदर्श विद्या मंदिर पिंडवाड़ा एवं सिरोही में हुई। दोनों भाई-बहनों ने आठवीं, दसवीं एवं 12वीं में जिला स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। परमवीर की आयु 24 वर्ष है, जबकि सेजल की आयु 25 वर्ष है। दोनों प्रतिदिन 6 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई व ग्रुप डिस्कशन करते थे।

बड़े भाई का भी चयन, इंटरव्यू बाकी

सरकारी शिक्षक लाल सिंह के दो बेटे व एक बेटी हैं। जिसमें दो आरएएस में चयनित हो चुके हैं। जबकि तीसरे बड़े बेटे महिपाल सिंह का भी 2024 में आयोजित आरएएस प्री व मैंस में चयन हो चुका है, केवल इंटरव्यू बाकी है। बेटे-बेटी के आरएएस बनने और तीसरे बेटे का प्री व मैंच में चयन से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने दोनों भाई-बहन व परिजनों का स्वागत किया।


बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग