29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही, May 24, 2026

Rajasthan Accident: उदयपुर-पालनपुर हाईवे पर पलटी डिप्टी सीएमएचओ की अनुबंधित कार, 6 घायल

डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय की अनुबंधित कार मालेरा टोल के पास हादसे का शिकार हो गई। सड़क पर अचानक आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार पलट गई, जिससे 6 वर्षीय बालक सहित 6 लोग घायल हो गए।

Rajasthan Accident

जिला अस्पातल में भर्ती घायल। फोटो- पत्रिका

सिरोही। सिरोही डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय की अनुबंधित कार उदयपुर-पालनपुर हाईवे पर मालेरा टोल के पास अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 6 वर्षीय बालक सहित 6 लोग घायल हो गए। कार डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय के लिए अनुबंधित बताई जा रही है। सभी घायलों को सिरोही के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

यह वीडियो भी देखें

जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय से जुड़ा एक अनुबंधित वाहन उदयपुर से सिरोही आ रहा था। वाहन चालक सोहनलाल निजी कार्य से लौट रहा था। कार में एक बालक सहित कुल 6 लोग सवार थे। इसी दौरान मालेरा टोल से थोड़ा आगे अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई, जिससे उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हादसे में कार क्षतिग्रस्त

हादसे में राकी, बेरकी, इन्द्रा, वरजू, मीरा तथा 6 वर्षीय बालक रमेश घायल हुए हैं। सभी घायल उदयपुर जिले के गोगुंदा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को कार से बाहर निकाला। इसके बाद सभी को उपचार के लिए सिरोही जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में घायलों का इलाज जारी है। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

कार के उदयपुर जाने पर उठ रहे सवाल

इधर, चिकित्सा विभाग में अनुबंधित कार के उदयपुर जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी इस मामले को लेकर चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि यह कार अक्सर सिरोही से उदयपुर की ओर जाती देखी जाती है। ऐसे में सरकारी कार्यों में लगी अनुबंधित कार के निजी उपयोग को लेकर लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। मामले को लेकर विभागीय स्तर पर भी चर्चा शुरू हो गई है।

इनका कहना है

डिप्टी सीएमएचओ कार्यालय में गाड़ी अनुबंध पर लगी हुई थी। वाहन चालक अपने निजी कार्य से उदयपुर से सिरोही आ रहा था। इसी दौरान मालेरा टोल से थोड़ा आगे अचानक सड़क पर कुत्ता आ जाने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। कार में सवार सभी लोग वाहन चालक के रिश्तेदार हैं।

  • डॉ. दिनेश खराड़ी, सीएमएचओ, सिरोही
कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें