29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिरोही, May 22, 2026

सिरोही: नकली सोने पर दो बैंकों से लिया 1.44 करोड़ रुपए का गोल्ड लोन, वैल्यूअर सहित चार आरोपी गिरफ्तार

सिरोही में कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग बैंकों में नियुक्त वैल्यूअरों (मूल्यांकनकर्ता) की मिलीभगत से नकली सोना जमा करवाकर 1.44 करोड़ गोल्ड लोन प्राप्त करने के मामले में एक वैल्यूअर सहित चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।

fake gold loan

सांकेतिक तस्वीर

Sirohi Gold Loan Fraud : सिरोही। कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग बैंकों में नियुक्त वैल्यूअरों (मूल्यांकनकर्ता) की मिलीभगत से नकली सोना जमा करवाकर 1.44 करोड़ गोल्ड लोन प्राप्त करने के मामले में एक वैल्यूअर सहित चार आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। कोतवाली थानाधिकारी कैलाशदान ने बताया कि गठित टीम ने IDBI बैंक और पंजाब नेशनल बैंक में नियुक्त वैल्यूअरों की मिलीभगत से नकली सोना जमा करवाकर बैंक से धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों और एक वैल्यूअर को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि प्रथम प्रकरण में आईडीबीआई बैंक के वैल्यूअर (मूल्यांकनकर्ता) शेख अम्बर अली ने लोनधारक नूर मोहम्मद पुरकैत, सोमनाथ सी और रविन्द्र सिंह के साथ सांठगांठ कर नकली आभूषणों को असली बताकर झूठी रिपोर्ट तैयार की। इस आधार पर बैंक ने नकली आभूषणों को असली मानकर गिरवी रख लिया और लोनधारकों को लगभग 75.34 लाख रुपए का गोल्ड लोन जारी कर दिया। बाद में किस्तें जमा नहीं करवाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई। इस मामले में 16 नवम्बर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

नकली आभूषणों को असली बताकर तैयार की झूठी रिपोर्ट

द्वितीय प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक के वैल्यूअर मोतीलाल सोनी ने नूर मोहम्मद पुरकैत, सोमनाथ सी और शेख अम्बर अली के साथ मिलकर नकली आभूषणों को असली बताकर झूठी रिपोर्ट तैयार की। इस आधार पर बैंक ने नकली आभूषणों को असली मानकर गिरवी रख लिया और लोनधारकों को लगभग 68.69 लाख रुपए का गोल्ड लोन जारी किया। बाद में किस्तें जमा नहीं करवाकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की गई।

षड्यंत्र रचकर लाखों रुपए का गोल्ड लोन लिया

इस मामले में 13 सितम्बर 2024 को रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने लोन धारकों नूर मोहम्मद पुरकैत, सोमनाथ सी, रविन्द्र सिंह के खातों की डिटेल और गोल्ड ऋण के दस्तावेज बैंक से प्राप्त किए। साथ ही वेल्यूअर मोतीलाल सोनी व शेख अम्बर अली की नियुक्ति संबंधी दस्तावेज भी जुटाए। इन दस्तावेजों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि दोनों वेल्यूअरों ने लोनधारकों के साथ मिलकर आपराधिक षड्यंत्र रचकर नकली सोने को असली बताकर बैंक से लाखों रुपए का गोल्ड लोन प्राप्त किया और अमानत में खयानत की।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि प्रकरण में हावड़ा पश्चिम बंगाल हाल गांधी लाइन सिरोही निवासी वैल्यूअर शेख अम्बर अली पुत्र गुलाम मुर्तजा और लोन उठाने वाले जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल गांधी लाइन सिरोही निवासी सोमनाथ सी पुत्र अंचिता सी, जिला हुगली पश्चिम बंगाल हाल झुपाघाट सिरोही निवासी नूर मोहम्मद पुरकेईत पुत्र जहरली पुरकेईत मुसलमान व सिरोही निवासी रविन्द्र सिंह पुत्र विक्रमसिंह राजपूत को गिरफ्तार किया है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें