कांस्टेबल पर हमला कर भागता युवक (पीली टी-शर्ट में)। फोटो- पत्रिका
आबूरोड। शहर स्थित बस स्टैंड पर दीपावली की शाम एक युवक ने थाने के कांस्टेबल पर धारदार चाकू से हमला कर दिया। कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में डंडे से पलटवार किया तो युवक अपने तीन साथियों के साथ भाग गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हमलावर युवक व उसके साथ आए तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल ओमप्रकाश बस स्टैंड पर ड्यूटी दे रहा था। तब अपने तीन साथियों के साथ आए एक युवक दौड़ता हुआ कांस्टेबल की तरफ आया। फिर उस पर धारदार चाकू से हमला बोल दिया। इससे ओमप्रकाश की पीठ पर चोट आई। कांस्टेबल ने आत्मरक्षा में युवक पर डंडे से पलटवार किया। तो वह अपने साथियों के साथ भाग गया। सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखकर युवकों का पीछा किया।
यह वीडियो भी देखें
इस घटना से आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। प्रकरण में चार युवकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और हमले के पीछे की वजह की जांच की जा रही है।
Published on:
21 Oct 2025 03:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग