11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट में बड़ी घोषणा, इन जिलों में नए एयरपोर्ट बनाने की तैयारी

Rajasthan Budget 2026 : राजस्थान बजट 2026 में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने को लेकर अहम घोषणाएं कीं।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Feb 11, 2026

rajasthan budget 2026: new airports feasibility: सांकेतिक तस्वीर

जयपुर। राजस्थान बजट 2026 में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने प्रदेश के छोटे शहरों को हवाई कनेक्टिविटी से जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने को लेकर अहम घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं से एक ओर जहां सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर और डीग जिले में एयरपोर्ट का रास्ता खुलेगा, वहीं दूसरी ओर लोक कलाओं और पर्यटन को भी नई पहचान मिलेगी।

चार जिलों में नए एयरपोर्ट की तैयारी

वित्त मंत्री ने बताया कि सीकर, झुंझुनूं, भरतपुर और डीग क्षेत्र में नए एयरपोर्ट स्थापित करने के लिए फीजिबिलिटी स्टडी (संभाव्यता अध्ययन) शुरू कराई जाएगी। इससे भविष्य में इन जिलों में हवाई सेवाएं शुरू होने का रास्ता साफ होगा और व्यापार, पर्यटन व निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

50 हजार बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा

बजट में वरिष्ठ नागरिकों के लिए बड़ी राहत देते हुए सरकार ने 50 हजार बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ यात्रा कराने की घोषणा की है।

लोक कलाओं के संरक्षण के लिए नृत्य उत्सव

राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए गैर, पद दंगल जैसी लोक कलाओं को नई पीढ़ी से जोड़ने की पहल की गई है। इसके तहत हर संभागीय मुख्यालय पर भव्य लोक नृत्य उत्सव आयोजित किए जाएंगे, जिससे कलाकारों को मंच और कला को संरक्षण मिलेगा।

पर्यटन को बढ़ावा, युवाओं को रोजगार

पर्यटन क्षेत्र को सशक्त बनाने और युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 10 करोड़ रुपए की लागत से नए टूरिस्ट गाइड्स तैयार किए जाएंगे। इससे प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और स्थानीय युवाओं को आजीविका का साधन मिलेगा।

धर्मशालाओं का होगा नवीनीकरण

देवस्थान विभाग की धर्मशालाओं की मरम्मत और नवीनीकरण कर उनकी स्थिति सुधारने का भी ऐलान किया गया है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।