
MP News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान एक अनोखा विरोध देखने को मिला। बताया जा रहा है कि पूरा मामला हाल ही में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम से उत्पन्न हुआ, जिसमें जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं कई जनपद सदस्य मंच पर नजर नहीं आए थे। जानकारी के अनुसार जनपद अध्यक्ष उर्मिला साकेत, उपाध्यक्ष एवं कई जनपद सदस्यों ने दुखी होकर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजीव तिवारी को भाजपा का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक विवाह जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा की गई। अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने कहा कि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सदस्यों को अपेक्षित सम्मान नहीं मिल रहा है, जिससे जनप्रतिनिधियों में असंतोष की स्थिति बन रही है। उनका कहना था कि जनता द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों को सरकारी कार्यक्रमों में उचित स्थान और सम्मान मिलना चाहिए।
मामले में विधायक प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री ने भी कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो होली पर्व के एक सप्ताह बाद वे क्रमिक अनशन पर बैठेंगे, हड़ताल करेंगे तथा जनपद पंचायत कार्यालय का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की अनदेखी लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और आवश्यक हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं, जब इस संबंध में सीईओ राजीव तिवारी से चर्चा की गई तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस विषय में हमारा किसी भी प्रकार का कोई बयान नहीं है। मैं इस मामले में कुछ नहीं कहना चाहता हूं।
होली पर्व के बाद इस मुद्दे को लेकर जनपद पंचायत में सियासी गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई जा रही है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को संवाद के माध्यम से सुलझाता है या फिर आंदोलन की स्थिति निर्मित होती है।
Published on:
28 Feb 2026 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allसीधी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
