15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महाशिवरात्रि पर मंदिर जा रहे पुजारी की हत्या, MP के सीधी में तनाव

Sidhi News : सुबह-सुबह जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे थे, तभी शहर में पूजा करने मंदिर जा रहे एक पुजारी की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है।

2 min read
Google source verification
Mahashivratri पर MP के सीधी में पुजारी की हत्या, जांच जारी

पुजारी की हत्या से फैली सनसनी (photo Source- Patrika Input)

Sidhi News : एक तरफ जहां महाशिवरात्रि पर हर तरफ माहौल भक्तिमय नजर आ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस पावन पर्व पर मध्य प्रदेश के सीधी जिले के कुसमी थाना इलाके से एक सनसनीखेज हत्याकांड ने बड़े इलाके में तनाव के हालात उत्पन्न कर दिए हैं। सुबह-सुबह जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना में जुटे थे, तभी शहर में पूजा करने मंदिर जा रहे एक पुजारी की गला रेतकर निर्मम हत्या की गई है। घटना ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है।

बताया जा रहा है कि, तहसील परिसर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी रोज की तरह सुबह करीब 8 बजे घर से मंदिर की ओर पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने धारदार हथियार से पुजारी का गला रेत दिया। वार इतना घातक था कि, पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

महाशिवरात्रि के दिन हत्या से आक्रोश

महाशिवरात्रि जैसे धार्मिक पर्व पर एक पुजारी की हत्या ने लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। क्षेत्र में भारी आक्रोश और तनाव की स्थिति बन गई है। स्थानीय लोग आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

कुसमी पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हालांकि, हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है।

हत्या के पीछे क्या है वजह ?

फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि, हत्या आपसी रंजिश, लूट या किसी अन्य कारण से की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। आधिकारिक रूप से आरोपियों के नाम और पते की पुष्टि अबतक नहीं की गई है।

सीधी की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

महाशिवरात्रि के दिन हुई इस वारदात ने सीधी जिले की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि, पुलिस कब तक इस हत्याकांड का खुलासा कबतक कर पाती है।