17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Asia Cup Rising Stars: एमपी की इस धाकड़ खिलाड़ी का हुआ चयन, 10 साल की उम्र से शुरू किया था खेलना

Asia Cup Rising Stars: एशिया कप राइजिंग स्टार्स में एमपी से चयनित ऑलराउंडर थाईलैंड पहुंच चुकी हैं। कल नेपाल से होगा पहला मैच।

less than 1 minute read
Google source verification

सीधी

image

Akash Dewani

Feb 17, 2026

All-Rounder Nikita Singh from sidhi selected for Asia Cup Rising Stars 2026 MP News

Nikita Singh from sidhi selected for Asia Cup Rising Stars 2026 (फोटो- Patrika.com)

MP News: सीधी जिले के चुरहट तहसील अंतर्गत पावा गांव निवासी शिक्षक दीनबंधु सिंह गहरवार की पुत्री निकिता सिंह (Nikita Singh) उर्फ निक्की ने प्रदेश सहित जिले का नाम रोशन करते हुए एशिया कप राइजिंग स्टार प्रतियोगिता में स्थान बनाया है। वह एशिया कप राइजिंग स्टार (Asia Cup Rising Stars) प्रतियोगिता में भारत का बतौर आलराउंडर प्रतिनिधित्व करेगी। एशिया कप टी-20 महिला क्रिकेट का प्रतिनिधित्व करने के लिए थाइलैंड पहुंच चुकी है। क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित होगा।

दस वर्ष की उम्र से शुरू कर दी थी खेलना

उल्लेखनीय है कि निकिता सिंह का क्रिकेट खेल के प्रति रुझान बचपन से ही था। जिससे वह अपने गांव शासकीय माध्यमिक शाला में ही प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के दौरान 10 वर्ष की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दी थी, आज वह बेहतर मुकाम पर पहुंचकर विदेश की धरती पर भारत की तरफ से बल्ला व बाल पर दांव आजमाएगी।

कप्तान व उपकप्तान भी रह चुकी है

बताया गया कि निकिता सिंह इससे पूर्व अंडर-19 मप्र क्रिकेट एसोसिएशन में कप्तान व रणजी महिला क्रिकेट में भी कप्तान का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। साथ ही सेंट्रलजोन जिसमें पांच राज्यों को मिलाकर एक टीम का गठन किया जाता है, इसके बतौर उपकप्तान खेल का बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है, अच्छे रन बनाने व विकेट लेने में बेहतर प्रदर्शन के कारण उनका चयन एशिया कप के लिए किया गया है।

भोपाल में प्रैक्टिस

निकिता सिंह माध्यमिक शिक्षा के बाद आगे की शिक्षा ग्रहण करने के लिए भोपाल चली गई थी, जहां वे शिक्षा के साथ ही क्रिकेट की प्रैक्टिस करने के लिए मयंक चतुर्वेदी क्रिकेट अकादमी ज्वाइन कर ली। (MP News)