29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शिवपुरी, May 19, 2026

ससुर ने जान देकर मौत के मुंह से खींच ली बेटी-दामाद और नातिन की जिंदगियां

MP News: शिवपुरी से दर्दनाक और मार्मिक हादसा सामने आया, जहां एक ससुर ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी बेटी, दामाद और नातिन को मौत के मुंह से खींच लिया।

MP News Father-in-law sacrifices his life

MP News Father-in-law sacrifices his life ससुर ने जान देकर बचाई बेटी-दामाद और नातिन की जिंदगी (source: patrika)

MP News: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक और मार्मिक हादसा सामने आया, जहां एक ससुर ने अपनी जान की बाजी लगाकर अपनी बेटी, दामाद और नातिन को मौत के मुंह से खींच लिया। इस दिल दहला देने वाली घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार पर अचानक बेकाबू कंटेनर आ गया, जिसे देख हाकिम सिंह परिहार ने परिजनों को धक्का देकर दूर धकेला और खुद उसकी चपेट में आ गए। कंटेनर का पहिया उनके ऊपर से निकल गया और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दिल दहला देने वाली घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, कोलारस के ग्राम तरावली निवासी होशियार परिहार, जो इंदौर में नौकरी करते हैं, कुछ दिन की छुट्टी पर अपनी पत्नी (हाकिम सिंह की बेटी) और बच्ची के साथ गांव आए थे। रविवार रात को वे अपने परिवार के साथ वापस इंदौर जाने के लिए निकले। उनके साथ ससुर हाकिम सिंह परिहार भी मौजूद थे। रात करीब 12 बजे हाकिम सिंह अपने बेटे राज, दामाद होशियार, बेटी और नातिन के साथ सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे थे।

बाप की ढाल: धक्का देकर परिवार को बचाया

कंटेनर को अपनी ओर तेजी से आता देख, हाकिम सिंह परिहार ने अद्य साहस का परिचय दिया। उन्होंने पल भर भी न गंवाते हुए अपने बेटे राज, दामाद होशियार और बेटी को जोर से धक्का देकर सड़क से दूर धकेल दिया। लेकिन खुद कंटेनर की चपेट में आ गए। कंटेनर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। यह दृश्य इतना वीभत्स था कि जिसने भी सीसीटीवी फुटेज देखा, उसकी रूह कांप उठी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें