29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल, May 24, 2026

ट्विशा का हुआ था मर्डर…! गले में मिले ‘2 निशान’ उगलेंगे मौत का राज, शव मांग रहा इंसाफ

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा केस में आज बड़ा दिन है। आरोपी पति समर्थ सिंह पुलिस रिमांड पर है वहीं आर फिर से टि्वशा का पोस्टमार्टम होगा.....

Twisha Sharma Death Case:

Twisha Sharma Death Case: (Photo Source - Patrika)

Twisha Sharma Case Live Updates: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर का बहुचर्चित केस ट्विशा शर्मा केस में आज बहुत बड़ा दिन है। बता दें कि आज टि्वशा की डेडबॉडी का एक बार फिर से भोपाल एम्स में पोस्टमार्टम चल रहा है। बीते 11 दिनों से ट्विशा शर्मा का शव इंसाफ का इंतजार कर रहा है। इस मामले में अब मध्य प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी है। अब इस इस हाई-प्रोफाइल केस में कई अनसुलझे सवाल खड़े हो गए हैं।

बीते दिन ट्विशा शर्मा के ससुराल के उस हिस्से की फोटो भी सोशल मीडिया पर सामने आई, जहां पर उसकी डेडबॉडी मिली थी। दावा किया जा रहा है कि उसने यहीं पर सुसाइड किया था और इसी जगह वह फंदे से लटकी पाई गई थी लेकिन फॉरेंसिक और सामान्य नजरिए से देखने पर यहां कई गंभीर सवाल खड़े होते हैं। माना जा रहा है कि लोग सुसाइड बंद कमरे में करते हैं जिससे कोई उन्हें रोक न सकें।

नशे की हालत में थी….

ट्विशा शर्मा ने सुसाइड के लिए छत जैसी खुली जगह को चुना, जिसका सिर्फ कुछ हिस्सा ही बंद था। सबसे बड़ी बात यह है कि जब यह घटना हुई, तब घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। ऐसे में खुली छत पर कोई भी उसे ऐसा करते देख सकता था या रोक सकता था. हालांकि, ट्विशा के ससुराल वाले दावा कर रहे हैं कि वो नशे की हालत में थी। उसने वहीं फांसी का फंदा लगाकर खुद की जान ले ली।

2 निशान खोलेंगे राज

बता दें कि टि्वशा की पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गले पर दो समानांतर लिगेचर मार्क दर्ज हैं। रिपोर्ट में बताया कि फंदा गर्दन पर दो बार लिपटा प्रतीत होता है। इसके बावजूद मौत का कारण सुसाइड बाय हैंगिंग दर्ज किया गया। परिजन का दावा है कि फांसी के सामान्य मामलों में ऐसे निशान कम मिलते हैं। अब दिल्ली एम्स की फॉरेंसिक टीम इन निशानों की दोबारा जांच करेगी।

अब तक केस में ये हुआ

  • पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को गिरफ्तार कर 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ जारी है।
  • मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने खुद संज्ञान लिया है. सोमवार (25 मई, 2026) को इस पर सुनवाई होगी.
  • ट्विशा की सास और पूर्व जज गिरिबाला सिंह पर जांच प्रभावित करने के आरोप हैं, लेकिन फिलहाल उन्हें कोर्ट से अग्रिम जमानत मिल चुकी है।
  • मौत से पहले ट्विशा ब्यूटी पार्लर में सामान्य और रिलैक्स दिखीं, इससे कई सवाल खड़े हो गए हैं।
  • पार्लर संचालक का दावा है कि गिरिबाला सिंह CCTV फुटेज लेने पहुंची थीं, जबकि पुलिस अभी वहां नहीं पहुंची थी।
  • ट्विशा का शव घर की खुली छत पर मिला था. परिवार पूछ रहा है कि घर में लोग मौजूद होने के बावजूद किसी ने रोकने की कोशिश क्यों नहीं की।

फंदा हटाकर पलंग पर लिटाया

पुलिस को समर्थ सिंह ने बताया कि हम दोनों ने ट्विशा को फांसी से नीचे उतारने की कोशिश की। मां ने पलंग पर चढ़कर फंदा ढीला किया जबकि मैं नीचे से सहारा देकर उसे ऊपर करते रहा। ट्विशा को बमुश्किल फंदा हटाकर पलंग पर लिटाया। उसे सीपीआर भी दिया। मौसी के बेटे को बुलाकर कार से एम्स अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने कहा कि इसकी सांसें थम चुकी है।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें