29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छतरपुर, May 26, 2026

गोद में बेटे ने दम तोड़ा, सदमे में मां की मौत, घर में बिस्तर पर है कैंसर पीड़ित पिता

mother dies: बीमार बेटे को एंबुलेंस से अस्पताल ले जा रही थी मां, रास्ते में मां की गोद में बेटे ने ली आखिरी सांस, सदमे में मां की तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में मौत, घर में बिस्तर पर कैंसर से जंग लड़ रहा पिता।

chhatarpur

mother dies after shock son death in lap

Mother Son Death: मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले से एक दिलदहला देने वाली खबर सामने आई है। घटना जिले के हरपालपुर की है जहां 6 साल के बीमार बेटे के गोद में आखिरी सांस लेने के बाद सदमे में मां की भी तबीयत बिगड़ गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मां-बेटे की एक साथ मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार में अब कैंसर पीड़ित पिता व तीन बच्चे बचे हैं और उनकी जिम्मेदारी उठाने वाली मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई। परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी व लू की वजह से बच्चे की तबीयत बिगड़ी थी।

बेटे को हो रहे थे उल्टी दस्त

हरपालपुर नगर में रहने वाली 36 वर्षीय रजिया खातून के 6 साल के बेटे हसनैन की सोमवार दोपहर को करीब 3 बजे तबीयत बिगड़ी। उसे पेट दर्द व उल्टी दस्त हो रहे थे, रजिया अपने रिश्तेदार के साथ हसनैन को हरपालपुर अस्पताल लेकर पहुंची जहां से प्राथमिक उपचार के बाद नौगांव अस्पताल रेफर कर दिया गया। नौगांव अस्पताल में भी हसनैन की हालत गंभीर बनी रही और उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर कर दिया गया।

बेटे की मौत के सदमे में मां की मौत

मां रजिया खातून व परिजन हसनैन को गंभीर हालत में एंबुलेंस से छतरपुर अस्पताल लेकर आ रहे थे। हसनैन मां की गोद में सिर रखकर लेटा हुआ था और इसी दौरान उसकी सांसें थम गईं। बेटे के शरीर में कोई हलचल न होने पर मां को एहसास हो गया कि बेटा उसे छोड़कर चला गया है। ये सदमा मां रजिया बर्दाश्त नहीं कर सकी और एंबुलेंस में ही उशकी तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रजिया का इलाज शुरू किया लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी, इलाज के दौरान रजिया ने भी दम तोड़ दिया।

कैंसर पीड़ित है पिता

मां-बेटे की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है। रजिया के परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही खराब थी। घर में अब उसके पति शुभान अहमद और तीन बच्चे बचे हैं। पति शुभान अहमद कैंसर की आखिरी स्टेज पर हैं और लंबे समय से बिस्तर पर हैं। रजिया ही परिवार का एकलौता सहारा थी वो ही परिवार का पालन पोषण कर रही थी। मंगलवार को जिला अस्पताल में मां और बेटे दोनों का पोस्टमार्टम किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग मामले की जांच में जुटा है। परिजनों का कहना है कि भीषण गर्मी और हीटवेव के चलते बच्चे की तबीयत बिगड़ी थी।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें