1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गांव में शिविर लगा तो कलेक्टर को समस्या सुनाने उमड़े ग्रामीण

संकल्प से समाधान शिविर में 1472 ग्रामीणों ने सुनाई समस्या सिवनी. कलेक्टर शीतला पटले ने मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन कान्हीवाड़ा में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के शिविर में शामिल हुईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि […]

less than 1 minute read
Google source verification

संकल्प से समाधान शिविर में 1472 ग्रामीणों ने सुनाई समस्या

सिवनी. कलेक्टर शीतला पटले ने मंगलवार को ग्राम पंचायत भवन कान्हीवाड़ा में आयोजित संकल्प से समाधान अभियान के शिविर में शामिल हुईं। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि शासन का उद्देश्य है कि हर पात्र हितग्राही तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव या अन्य कारणों से जो हितग्राही योजनाओं से वंचित रह जाते हैं, उन्हें इस अभियान के माध्यम से जोड़ा जा रहा है ताकि शिविरों में आवेदन लेकर समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर ही निराकरण करना है, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर में राजस्व, कृषि, जनजातीय कार्य, परिवहन सहित विभिन्न विभागों से जुड़े कुल 1472 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए एवं गंभीर प्रकरणों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि पात्रतानुसार योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।