Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big news: दिवाली के दिन तेज रफ्तार ने छिनी दो जिंदगी, तीसरा जबलपुर रेफर

पुल के नीचे बाइक गिरने से हुआ हादसा, घंसौर थाना क्षेत्र की घटना

less than 1 minute read

सिवनी. घंसौर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक बाइक पुल के नीचे गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया है। युवकों की मौत की खबर सुनकर गांव में दीपावली पर्व की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं परिजन बेसुध हो गए। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह राहगिरों को केवलारी-कहानी मार्ग स्थित पुल के नीचे बाइक गिरी हुई दिखाई। वहीं 3 युवक गंभीर रूप से घायल मिले। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल घंसौर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लखनादौन पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं तीसरे की हालत गंभीर होने पर जबलपुर रेफर किया गया। अंदेशा है कि अनियंत्रित गति या फिर किसी वाहन की टक्कर की वजह से बाइक पुल के नीचे गिर गई होगी। हादसा रविवार-सोमवार की दरमियानी रात होने की संभावना है, जिस वजह से रात में लोगों का ध्यान पुल के नीचे नहीं गया। सुबह ग्रामीणों को हादसे की खबर लगी। हादसे में ग्राम पंचायत अगरियाकला के गुगलई ग्राम निवासी विषित पिता लखनसिंह(25) और आशीष पिता रमेश उइके(22) की घटना स्थल पर मौत हो गई। वहीं ओमप्रकाश पिता अजब सिंह(22) गंभीर रूप से घायल है।