16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में बाबू ने दोस्तों के खातों में डाल दिए सरकार के 63 लाख 58 हजार 894 रुपये

mp news: बाबू ने किसानों को मिलने वाली आपदा राहत राशि अपने और दोस्तों के खातों में डाल ली।

less than 1 minute read
Google source verification
SEHORE NEWS

babu transferred 63 lakh to friends accounts

mp news: मध्यप्रदेश में एक बाबू ने ऐसा कांड कर दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। मामला सीहोर जिले के इछावर का है जहां तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू ने किसानों को मिलने वाली आपदा राहत राशि अपने और अपने दोस्तों के खातों में ट्रांसफर कर दी। जो रकम बाबू ने अपने व दोस्तों के खातों में डाली वो छोटी-मोटी नहीं बल्कि 63 लाख 58 हजार 894 रुपये है। बाबू की करतूत सामने आई तो हड़कंप मच गया और कलेक्टर ने उसे सरकारी सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बाबू ने दोस्तों के खातों में डाले किसानों के पैसे

सीहोर जिले की इछावर तहसील कार्यालय में पदस्थ सहायक वर्ग-3 लिपिक (बाबू) सुशील कुमार रायकवार को कलेक्टर बालागुरु के. ने शासकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया है। बाबू सुशील कुमार रायकवार पर किसानों को मिलने वाली आपदा राहत राशि का गबन करने का आरोप लगा था। विभागीय जांच में आरोप सही पाए गए और पाया गया कि किसानों को बांटने के लिए आई आपदा राहत राशि के 63 लाख 58 हजार 894 रुपये बाबू सुशील कुमार ने बड़े ही चालाकी से कूटरचित दस्तावेजों का उपयोग कर अपने व अपने दोस्तों के खातों में ट्रांसफर की है जिससे सरकार को गंभीर आर्थिक क्षति हुई है।

बाबू को शासकीय सेवा से निकाला

जांच में बाबू सुशील कुमार रायकवार के दोषी पाए जाने के बाद म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के तहत दंड अधिरोपित किया गया। सीहोर कलेक्टर बालागुरु के. ने आदेश जारी कर बाबू सुशील कुमार रायकवार को तत्काल प्रभाव से सेवा से पृथक कर दिया है। जो आदेश जारी किया गया है उसके अनुसार आरोपी बाबू से दुरुपयोग की गई राशि 63,58,894 की वसूली भी की जाएगी।