14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

7 दिनों के लिए डायवर्ट रहेगा भोपाल-इंदौर हाईवे, 1400 जवान संभालेंगे कमान

Kubereshwar Dham: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
sehore news

फाइल फोटो

Kubereshwar Dham: मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के कुबेरेश्वर धाम में 14 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक सात दिवसीय रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। पिछले बार के आयोजन में भगदड़ मच गई थी। जिसके कारण काफी अव्यवस्था फैल गई थी। इसको देखते हुए समिति ने फैसला लिया है कि इस बार रूद्राक्ष नहीं बांटा जाएगा।

1400 जवान तैनात

सीहोर के कुबरेश्वर धाम में 1400 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जिसमें होमगार्ड, नगर रक्षा समिति और अन्य विभागों के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इस आयोजन के कारण भोपाल-इंदौर हाईवे पर सबसे अधिक ट्रैफिक दबाव रहता है, इसलिए भोपाल के साथ पड़ोसी जिलों में भी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है। जो कि 21 फरवरी तक प्रभावशील रहेगा। मंदिर प्रशासन की ओर से इस बार भगदड़ रोकने के लिए डेडीकेटेड कॉरिडोर बनाया है।

सीसीटीवी से लेकर वॉलंटियर्स

जिला प्रशासन की तरफ से कुबेरेश्वर धाम समिति से 1100 वॉलंटियर्स की टीम मांगी थी। जिसको ध्यान में रखते हुए मंदिर प्रशासन ने 2 हजार वॉलंटियर्स की टीम तैयार की है। जो कि पार्किंग, भोजन, जूता-चप्पल समेत अन्य जिम्मेदारी संभालेंगे। परिसर ने निगरानी के लिए 250 से अधिक एचडी सीसीटीवी कैमरों लगाए गए हैं। लोगों की सुविधा के लिए 350 शौचालय और आवागमन के लिए 7 गेट बनाए गए हैं। जिसमें एक वीआईपी गेट भी शामिल है।

85 एकड़ जमीन में पार्किंग की व्यवस्था

प्रशासन की तरफ से कुबेरेश्वर धाम से एक किलोमीटर पहले ही सड़क के दोनों ओर पार्किंग बोर्ड लगाए गए हैं। पार्किंग के लिए 85 एकड़ जमीन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अतिरिक्त 25 एकड़ जमीन को रिजर्व में रखा गया है। यहीं से गाड़ियों को रोककर पार्किंग की ओर भेजा जा रहा है। ताकि कुबेरेश्वर धाम के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो सके।