
21 special trains stop sehore station kubereshwar dham mahashivratri
mp news: मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में होने वाले रुद्राक्ष महोत्सव और महाशिवरात्रि मेले में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने फैसला लिया है कि महाशिवरात्रि मेले के दौरान सीहोर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए 21 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस एवं सुपरफास्ट ट्रेनों का अस्थाई ठहराव दिया जाएगा। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सीहोर रेलवे स्टेशन पर 21 जोड़ी ट्रेनों का अस्थाई ठहराव 13 फरवरी 2026 से 22 फरवरी 2026 तक दिया जाएगा।
हर साल की तरह इस साल भी मध्य प्रदेश के सीहोर में स्थित कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शिव महापुराण कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के कुबेरेश्वर धाम में यह महोत्सव 14 फरवरी से शुरू होगा और 20 फरवरी तक चलेगा। इसके साथ ही इस साल पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से इस बार कुबेरेश्वर धाम में ‘ग्रीन शिवरात्रि’ मनाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में महाशिवरात्रि पर देश-विदेश में एक करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। इस कार्यक्रम में सीहोर में 10 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है।

Published on:
10 Feb 2026 08:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसीहोर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
