प्रतीकात्मक फोटो
Accident सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। बाइक सवार राजन और अश्वनी किसी काम से जा रहे थे कि अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौत हो गई। इन्हे आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक काफी तेज गति में थी। बताया जा रहा है कि मोड़ पर अचानक नियंत्रण खोने से बाइक रेलिंग से टकराई और नीचे जा गिरी। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने इनका उपचार शुरू किया लेकिन काफी देर हो चुकी थी। खून बह जाने और शरीर पर आई गंभीर चोटो की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार मृतक राजन और अश्वनी सरसावा क्षेत्र के ही निवासी थे। दोनों आपस में घनिष्ठ मित्र बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि फ्लाई ऑवर पर रात के समय प्रकाश व्यवस्था कमजोर है और कई बार वाहन चालकों को मोड़ का अंदाजा नहीं लग पाता। लोगों ने प्रशासन से फ्लाईओवर पर सुरक्षा बैरियर और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों।
23 वर्षीय राजन सरसावा की ही गीता कालोनी का रहने वाला था। 25 वर्षीय अश्वनी मोहल्ला हरिजनान का रहने वाला था। सरसावा चीनी मिल के पास बने फुटपाथ से इनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद इनकी बाइक फ्लाइऑवर से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। दोनों बाइक से चिलकाना की ओर जा रहे थे।
Updated on:
23 Oct 2025 10:18 am
Published on:
23 Oct 2025 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allसहारनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग