
देवरीकला. निर्माण की गुणवत्ता चेक करते हुए नपा उपाध्यक्ष।
गुणवत्ता का नहीं रखा जा रहा ध्यान
देवरीकला. नगर में विकास कार्याें का निर्माण कराया जा रहा है। रविवार को गननी चौराहे से लेकर नगर पालिका चौराहे तक किए जा रहे नाली में गुणवत्ता चेक करने के लिए नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्माणाधीन नाली में कूद गए। जिससे वह दलदल में फस गए। उन्हें मामूली चोटें भी आई हैं।
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने नईम खान ने बताया कि अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर रात्रि में नगर पालिका चौराहा पहुंचे। जहां रात करीब 9 से 10 बजे के बीच ठेकेदार द्वारा नाली का बेस तैयार किया जा रहा था। जिसमें अनियमितताएं बरती जा रही थीं। जैसे ही वह नाली में कूदे तो वह धस गए और वह गंदगी में लथपथ होकर बाहर निकले। यह देख नगर पालिका चौराहे पर लोगों का जमावड़ा लग गया। इसके बाद उन्होंने नगर पालिका सीएमओ को नाली निर्माण में अनियमितताएं होने की शिकायत की।
नगर पालिका उपाध्यक्ष नईमुद्दीन खान ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण में हार्डकोट और सरिया ठीक ढंग से नहीं लगाया गया। जब वह चेक करने पहुंचे तो नाली में एक से डेढ़ फीट नीचे दलदल में दास गए। ऊपर से गिट्टी का बेस डाला हुआ था। इस तरह घटिया काम नगर पालिका में रात्रि में कराया जा रहे हैं। काम के समय सीएमओ और इंजीनियर मौके पर रहते नहीं है। ठेकेदार द्वारा नाली निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है। जिसकी जांच होना चाहिए।
इस संबंध में नाली निर्माण कर रही आयुषी कंस्ट्रक्शन कंपनी कटनी के ठेकेदार मनीष त्रिपाठी से बात करना चाहिए लेकिन उन्होंने फोन नहीं रिसीव नहीं किया। उनके साइड इंचार्ज अमित श्रीवास्तव ने बताया कि 80 लाख का काम उनकी कंपनी द्वारा नगर के विभिन्न वार्डों में निर्माण किया जा रहा है। जिसमें गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जिससे निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है।
नगर पालिका चौराहे पर नाली निर्माण के संबंध में अनियमितताएं की शिकायत उपाध्यक्ष द्वारा फोन पर की गई थी। जिसका कार्य अभी रोक दिया गया है। जांच की जाएगी। यदि गुणवत्ताहीन कार्य किए गए हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
गजेंद्र नागपुरे, सीएमओ नगर पालिका परिषद देवरी
Published on:
10 Jun 2024 02:02 am
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग

