RSS vibhag karyavah and his wife died in a road accident
MP NEWS: मध्यप्रदेश के सागर में करवा चौथ मनाकर बाइक से पत्नी के साथ वापस अपने गांव जा रहे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग कार्यवाह और उनकी पत्नी को ट्रक ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर बिखरे अंगों को पोटली में एकत्रित करना पड़ा। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे झांसी-लखनादौन फोरलेन पर सुरखी के पास ओवरब्रिज के नीचे हुआ। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दंपति के शव उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे। हादसे के बाद ट्रक चालक हाइवे पर ही ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सागर विभाग कार्यवाह 45 वर्षीय अशोक दुबे पत्नी राधा ने बीती रात ही सागर में करवा चौथ की पूजा की थी। अशोक दुबे नाहरमऊ में शिक्षक थे। सागर में उनके बच्चे पढ़ाई करने रहते थे। करवाचौथ मनाने के बाद शनिवार की सुबह दुबे दंपति बाइक से वापस गांव जा रहे थे। तभी नेशनल हाइवे-44 पर सुरखी के पास बन रहे ओवरब्रिज के नीचे सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। ट्रक से टकराने के बाद बाइक पर बैठी राधा दुबे उछलकर सड़क पर गिरीं और डंपर के पहिए उनके ऊपर से निकल गए। बाइक डंपर के नीचे फंस गई। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। ट्रक चालक को भी रोकने का प्रयास किया। घटना स्थल के थोड़े आगे आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
सूचना पर सुरखी थाना प्रभारी रामू प्रजापति पुलिस बल व एंबुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर बिखरे महिला के अंगों को देखकर प्रत्यक्षदर्शियों के रौंगटे खड़े हो गए। किसी तरह सड़क से शरीर के अंगों को एकत्रित कर कपड़े में रखा गया। पति-पत्नी के शव पीएम के लिए भेजे गए। फिलहाल पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर उनके पैत्रिक गांव में मातम का माहौल है।
Published on:
11 Oct 2025 07:49 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग