10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा, एमएसपी की कानूनी गारंटी व स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की उठी मांग

विभिन्न मांगों को लेकर खिमलासा में क्षत्रिय करणी सेना का प्रदर्शन, पांच हजार से ज्यादा लोग हुए शामिल

2 min read
Google source verification
Demands were raised for the status of Mother of the Nation to Mother Cow, legal guarantee of MSP and employment to local youth.

कार्यक्रम में शामिल लोग

बीना. विभिन्न मांगों को लेकर रविवार दोपहर 12 बजे खिमलासा के दशहरा मैदान में क्षत्रिय करणी सेना के तत्वावधान में जोरदार प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में संगठन के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेशाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने मांग की है कि गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए, गौ-तस्करी व गौ-हत्या पर कठोर कानून लागू किए जाएं। सभी फसलों पर एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए एवं फसल नुकसान होने पर किसानों को पूरा मुआवजा दिया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से समाज को बदनाम करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग भी की गई। युवाओं के हित में बीना रिफाइनरी में बाहरी लोगों की भर्ती पर रोक लगाकर बीना विधानसभा एवं सागर जिले के स्थानीय युवाओं को सभी श्रेणियों में 80 प्रतिशत स्थायी रोजगार देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। प्रदर्शन करने वालों प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष छोटू सिंह राजपूत, प्रदेश महामंत्री अजय राठौर, सत्यजीत सिंह ठाकुर, गोसेवक हरकिशन सेन, सुधीर सेन, संजय जोशी, रौनक यादव, रानू सिसोदिया, बृजेन्द्र दांगी, ब्रजेन्द्र बुंदेला, प्रांचल लोधी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इडब्ल्यूएस में दिया जाए दस प्रतिशत आरक्षण
इंदल सिंह राणा ने धार्मिक संपत्तियों के संरक्षण को लेकर मठ-मंदिरों की भूमि विधिवत मंदिरों के नाम दर्ज करने, धार्मिक स्थलों पर हो रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने की मांग भी उठाई। वहीं, इडब्ल्यूएस आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत करने और सरल प्रमाणन प्रक्रिया लागू करने की मांग भी रखी गई। साथ ही आरक्षण व्यवस्था को पूर्णत: आर्थिक आधार पर लागू करने व एक ही परिवार को बार-बार लाभ न देने की बात भी पदाधिकारियों ने कही।

सेना में स्थायी भर्ती की मांग
प्रदर्शन के दौरान शिक्षा एवं छात्रावास सुविधा के अंतर्गत प्रत्येक जिले में राजपूत समाज की बच्चियों और विद्यार्थियों के लिए छात्रावास निर्माण के लिए कम से कम 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराने की मांग की गई। सेना में स्थायी भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू करने व सभी अग्निवीरों को स्थायी सेवा व पेंशन देने की मांग की गई।

आइएएस संतोष वर्मा पर की जाए एफआइआर
प्रदर्शनकारियों ने संतोष वर्मा के आपत्तिजनक बयान को समाज में भडक़ाऊ बताते हुए उनके विरुद्ध तत्काल एफआइआर दर्ज कर एनएसए की धाराएं लगाने की मांग की। वहीं, गलत बयान का समर्थन करने वाले सांसद चंद्रशेखर रावण के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। इसके अलावा खिमलासा को तहसील एवं नगर परिषद का दर्जा देने, ग्राम देवल में लगभग 3614 एकड़ शासकीय भूमि पर गौ-अभ्यारण (गौ संरक्षण केंद्र) के निर्माण व करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष राहुल सिंह राजपूत पर दर्ज एफआइआर को तत्काल वापस लेने की मांग की गई।