10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा नेता बोले- 20 साल दर्द झेला, कांग्रेस से ऑफर मिला था

Gopal Bhargava Pain : पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव का एक बार फिर मंच से दर्द छलका। उन्होंने कहा- 'मैने 20 साल सहा... लोग तो 20 महीने राजनीति में नहीं टिक पाते...।' उन्होंने ये भी कहा- 'दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने का ऑफर दिया था।'

less than 1 minute read
Google source verification
Gopal Bhargava Pain

मंच से छलका गोपाल भार्गव का दर्द (Photo Source- Patrika)

Gopal Bhargava Pain : भाजपा के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और मध्य प्रदेश के सागर जिले की रहली सीट से विधायक गोपाल भार्गव का दर्द एक बार फिर सार्वजनिक मंच से छलका है। रहली विधानसभा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव ने अपने राजनीतिक सफर, पार्टी के प्रति निष्ठा और वर्तमान परिस्थितियों को लेकर खुलकर बात की।

भार्गव ने कहा कि, 'राजनीति में उपेक्षा किसी भी व्यक्ति को भीतर से तोड़ देती है। अगर किसी व्यक्ति की बात सरकार नहीं सुनती तो उसका मन टूट जाता है।' इसी भावनात्मक संदर्भ में उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि, उन्होंने 20 साल तक लगातार कठिन परिस्थितियों को सहा है, जबकि आज के दौर में लोग 20 महीने भी नहीं टिक पाते।

कांग्रेस से मिला था ऑफर

गोपाल भार्गव ने मंच से ये भी खुलासा किया कि, पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव भी दिया था। इसपर उन्होंने दिग्विजय से साफ कह दिया था कि, 'वो माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं।'