10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लव ट्रायंगल: पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड ने पति को मारकर शव स्कूल में गाड़ा, 6 महीने बाद मिली खोपड़ी

Crime news: पुलिस की पूछताछ में सोहेब ने बताया कि प्रिंस की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे....

3 min read
Google source verification

सागर

image

Astha Awasthi

Feb 10, 2026

Crime news

Crime news (Photo Source - Patrika)

Crime news: अवैध संबंधों के चलते हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। प्रेमी सोहेब खान ने महिला के पति प्रिंस वाल्मीकि की हत्या कर शव को देवरी के सनसाइन स्कूल के ग्राउंड में दफना दिया था। शव के अवशेष मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्रिंस 20 अगस्त 2025 से लापता था। सोहेब ने प्रिंस की हत्या कर शव को स्कूल में छिपा दिया था, इसी दिन उसकी पत्नी तुलसी ने थाने पहुंचकर गुम इंसान की शिकायत दर्ज कराई और फिर वह पति के गुम होने के बाद भी गुजरात चली गई।

हत्या करने के बाद आरोपी सोहेब गुजरात के सूरत जाकर तुलसी के साथ रहने लगा था। करीब एक माह पहले दोनों में कोई विवाद हुआ, जिसके बाद वह वापस आ गया था। वापस आने के बाद नरसिंहपुर में ट्रैक्टर से उसका एक्सीडेंट हो गया था और अस्पताल में भर्ती था। जब उसे जानकारी लगी कि पुलिस उसे तलाश रही है तो वह अस्पताल से भाग गया था। पुलिस ने उसे बाद में गिरफ्तार कर लिया।

शव दफनाने के लिए डाला था नमक

पुलिस की पूछताछ में सोहेब ने बताया कि प्रिंस की पत्नी से उसके अवैध संबंध थे, इसी के चलते हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाया था। उसने बताया कि 20 अगस्त को वह और प्रिंस दिन भर साथ थे। दोनों ने साथ में शराब पी और फिर बाइक से उसे स्कूल लाया। यहां उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या की थी। हत्या के बाद शव को दफनाया दिया। अगले दिन मिट्टी के ऊपर नमक डाला और कचरे से ढ़क दिया। इसके बाद कई दिनों तक घटनास्थल की निगरानी करता रहा। जब भरोसा हो गया कि अब किसी को पता नहीं चलेगा तो सोहेब गुजरात जाकर तुलसी के साथ रहने लगा था।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट से संदेह बढ़ा

पत्नी और परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस लगातार प्रिंस की तलाश कर रही थी। पति के गुम होने के बाद पत्नी गुजरात चली गई थी। मृतक के माता-पिता ने संदेह जताया था कि उनकी बहू के अवैध संबंध हैं। हो सकता है कि उसी ने हत्या कराई हो। वहीं जिस आरोपी सोहेब पर संदेह था, वह भी गुजरात चला गया। कुछ समय बाद दोनों ने साथ में तस्वीरें अपलोड कीं, जिसके बाद मृतक के परिजनों के साथ पुलिस का संदेह भी पुख्ता हो गया और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।

लव मैरिज की फिर दूसरे युवक से संबंध

मकरोनिया निवासी प्रिंस ने तुलसी से 27 जून 2023 को प्रेम विवाह किया था। शादी के एक माह तक ही दोनों सागर में रहे थे। इसके बाद तुलसी वापस देवरी चली गई थी और सागर आने से इंकार कर रही थी। इसके बाद प्रिंस उसके पास देवरी चला गया था। इसी बीच वहीं रहने वाले सोहेब से उसके संबंध बन गए थे।

शव निकाला, डीएनए जांच करा रही पुलिस

सोहेब के बताए अनुसार पुलिस ने उक्त स्थान पर पहुंचकर तलाशी ली। खुदाई करने पर पुलिस को शव के कई अवशेष मिले। जिसमें खोपड़ी का हिस्सा, पसली और हाथ की हड्डियां शामिल हैं। पुलिस ने कहा कि शव का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा और इस अपराध में अन्य लोगों की मौजूदगी की जांच की जाएगी।

प्रिंस की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था। जिसके बाद से उसकी तलाश कर रहे थे, संदेह पर सोहेब से पूछताछ की, जिसमें उसने अवैध संबंधों और शराब के नशे में वारदात करना स्वीकार किया है। - समरथ सीनम, एसआई देवरी थाना