
गल्ला मंडी में अपनी उपज बेचने आए किसान और अनाज खरीदने वाले व्यापारी के बीच कहासुनी के बाद विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई और फिर मामला पुलिस तक पहुंच गया। मोतीनगर थाने में दोनों पक्षों पर मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस में की गई शिकायत में खिरिया निवासी किसान रामकरण पुत्र मोहन सिंह लोधी ने कहा कि वह शुक्रवार को मक्का लेकर मंडी पहुंचे थे। वह मंडी व्यापारी नारायणदास केशरवानी की दुकान पर गए, जहां मुनीम सुनील केशरवानी अन्य किसानों के माल की तुलाई करा रहा था। दुकान पर पहले से गंधर्व ठाकुर नाम का एक किसान मौजूद था। तुलाई में समय लग रहा था, इसी दौरान उसकी व दुकान पर बैठे सुनील केशरवानी की बहस शुरू हो गई। कुछ देर बाद गंधर्व ठाकुर का बेटा सुरेंद्र ठाकुर भी मौके पर पहुंच गया। दुकान मालिक और सुनील से बात करने लगा, इसी बीच दोनों पक्षों में गाली गलौज शुरू हो गई। रामकरण के अनुसार जब उसने तुलाई में हो रहे समय लगने पर आपत्ति जताई तो दुकान मालिक नारायणदास और मुनीम सुनील केशरवानी और आतिश गुप्ता ने मारपीट कर दी।
इधर गल्ला व्यापारी की शिकायत के अनुसार गंधर्व ठाकुर उसकी दुकान पर गेहूं लेकर आया था। तुलाई में समय लगने के कारण वह बहस करने लगा। जिसके बाद उसने किसी को फोन किया और थोडी देर बाद दो लोग सुरेंद्र सिंह ठाकुर और उसका मित्र रामकरण लोधी दुकान पर आए और मुझे व मुनीम सुनील को गालियां देने लगे। मना करने पर सभी ने मिलकर मारपीट कर दी। मारपीट के बाद दोनों पक्ष मोतीनगर थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
11 Jan 2026 04:58 pm
Published on:
11 Jan 2026 04:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
