
रेलवे ट्रैक से शव उठाकर ले जाते हुए। इंसेट-मृतक
बीना. लुहर्रा गांव के पास बीना-सागर लाइन पर बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कर पंचनामा कार्रवाई की गई और सविल अस्पताल में पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया।
जानकारी के अनुसार सुसाइड के पहले ऋषभ पिता नत्थूलाल प्रजापति (25) निवासी एमआइजी-166, गौर नगर मकरोनिया ने परिवार वालों को वीडियो भेजे थे, जिसके आधार पर मंगलवार रात ही वह खुरई आ गए थे और रात में उसकी तलाश करते रहे, लेकिन रात होने के कारण उसके बारे में कोई जानकारी नहीं लग सकी। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और युवक की तलाश शुरू कर दी। बुधवार सुबह खुरई-बीना रेलवे लाइन पर गेट नंबर पांच और छह के बीच खंभा नंबर 995 के पास एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना स्टेशन मास्टर को मिली थी, जिसकी जानकारी उन्होंने ग्रामीण थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस और आरपीएफ की टीम ने निरीक्षण किया वह शव ऋषभ का था। पंचनामा कार्रवाई कर शव को सिविल अस्पताल लेकर आए, जहां पर उसका पीएम किया गया। परिजनों के अनुसार युवक घर से फोटो कॉपी कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर तक घर वापस नहीं लौटा। बाद में रेलवे लाइन पर शव मिलने की सूचना मिली।
मृतक के पास मिला सुसाइड नोट
छात्र ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं ऋषभ प्रजापति हमेशा के लिए घर छोड़ रहा हूं, इसके लिए सिर्फ मैं ही जिमेदार हूं, कोई इस बार मैं नहीं मिलूंगा और न ही वापस सके तो मुझे माफ कर देना। छात्र के पास मिले इस सुसाइड नोट को पुलिस ने जब्त कर लिया है और इसी आधार पर मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। युवक बीटेक का छात्र भी है, उसने अपने भाई को कुछ वीडियो मैसेज भी भेजे हैं। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
12 Feb 2026 12:03 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
