
Marriage Wedding Dates 2026: 2026 में शादियां कब होंगी और कब नहीं? ( PC: AI)
Vivah Muhurat 2026 Dates 2026: अगर आप या आपके परिवार में कोई 2026 में शादी के पवित्र बंधन में बंधने की योजना बना रहा है, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है। बता दें कि साल 2026 में शादी-विवाह के लिए शुक्र ग्रह का उदय फरवरी में होगा। इसी के साथ शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा।
लेकिन चातुर्मास और अधिकमास के कारण बीच में 5 महीनों तक विवाह जैसे शुभ कार्यों पर रोक रहेगी। इस आर्टिकल में समझिए साल 2026 में कब से कब तक शहनाइयां नहीं बज पाएंगी और परिणय सूत्र में बनने के शुभ विवाह मुहूर्त कब है?
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल विवाह के लिए कुल 59 शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इनमें से सबसे अधिक 12 मुहूर्त अकेले फरवरी के महीने में हैं। ऐसे में विवाह मुहूर्त के लिए लोगों की निगाहें फरवरी और आने वाले महीनों पर टिकी हुई हैं।
सनातन धर्म में विवाह के लिए शुक्र और गुरु ग्रह का उदय होना अनिवार्य माना जाता है। वर्तमान में शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण शादियां रुकी हुई हैं। 1 फरवरी 2026 को शुक्र ग्रह का उदय होगा, जिसके बाद 5 फरवरी से विवाह के मंगल गीत गूंजने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, 23 जनवरी (वसंत पंचमी) को 'अबूझ मुहूर्त' होने के कारण बिना पंचांग देखे भी शादियां की जा सकेंगी।
ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi/ Gyaras 2026) के साथ ही भगवान विष्णु जागेंगे और फिर से विवाह कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।
Published on:
28 Jan 2026 10:56 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म और अध्यात्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
