14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Panchang : आज का पंचांग 5 फरवरी 2026: चतुर्थी व्रत, शुभ चौघड़िया, राहुकाल और कन्या राशि का प्रभाव

Aaj Ka Panchang 5 Feb 2026 : आज का पंचांग 5 फरवरी 2026, गुरुवार – विक्रम संवत 2082, फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि, शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, चंद्र राशि, व्रत, विवाह मुहूर्त और आज जन्मे बच्चों का राशिफल विस्तार से पढ़ें।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

image

Pandit Mukesh Bhardwaj

Feb 04, 2026

Aaj Ka Panchang 5 Feb 2026

Aaj Ka Panchang 5 Feb 2026 : आज का पंचांग, गुरुवार, 5 फरवरी, 2026

Aaj Ka Panchang 5 Feb 2026 : आज का पंचांग गुरुवार, 5 फरवरी 2026 धार्मिक, ज्योतिषीय और मुहूर्त की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज विक्रम संवत 2082 के सिद्धार्थ नामक संवत्सर में फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। दिन में शुभ चौघड़िया, राहुकाल, दिशा शूल, नक्षत्र, योग, करण, चंद्र राशि और ग्रह परिवर्तन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ दी गई हैं। आज चतुर्थी व्रत, विवाह मुहूर्त, तथा कन्या राशि में चंद्रमा की स्थिति विशेष फलदायी मानी जा रही है। साथ ही आज जन्म लेने वाले बच्चों के लिए राशि, नक्षत्र और नामाक्षर की पूरी जानकारी भी उपलब्ध है।

आज का पंचांग, गुरुवार, 5 फरवरी, 2026

विवरणमान
विक्रम संवत्2082
संवत्सर नामसिद्धार्थ
शक संवत्1947
हिजरी सन्1447
मु. मास16 सावान
अयनउत्तरायण
ऋतुशिशिर ऋतु
मासफाल्गुन
पक्षकृष्ण

आज का चौघड़िया

आज शुभ का चौघड़िया सूर्योदय से 8.36 तक रहेगा. चर का चौघड़िया 11.19 से 12.41 तक रहेगा, लाभ व अमृत के चौघड़िये क्रमशः 12.41 से 3.24 तक रहेंगे. शुभ का चौघड़िया 4.46 से सूर्यास्त तक रहेगा. इन चौघड़ियों में शुभ कार्य प्रारम्भ किए जा सकते हैं।

दिशा शूल - आज दक्षिण दिशा में दिशा शूल रहेगा । इसलिए दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए।

उपाय - यदि दक्षिण दिशा में यात्रा करना आज आवश्यक हो और टालना संभव ना हो तो यात्रा प्रारंभ करने से पहले थोड़ा फलाहार करके या दही सेवन करके, शुभ शगुन लेकर यात्रा प्रारम्भ करें।

राहु काल वेला - (मध्यमान से) दिन 1.30 से 3.00 तक रहेगा।

उपाय - राहु काल में शुभ कार्यों का प्रारंभ नहीं करना चाहिए। यदि कार्य को टाला जाना संभव ना हो तो केले का सेवन करके कार्य प्रारंभ करें। इससे राहुकाल का दुष्प्रभाव कम होगा।

तिथि – चतुर्थी तिथि रात्रि 12.23 तक होगी तदुपरान्त पंचमी तिथि होगी ।

नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र रात्रि 10.57 तक होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा ।
योग – सुकर्मा योग रात्रि 12.04 तक रहेगा तदुपरान्त धृति योग रहेगा ।
करण – बव करण दिन 12.16 तक रहेगा तदुपरान्त बालव करण रहेगा।

विशिष्ट योग

व्रत / दिवस विशेष – चतुर्थी व्रत, चंद्रोदय जयपुर में रात्रि 9-41 पर, (विवाह मुहर्त्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में)

चन्द्रमा – आज सम्पूर्ण दिन रात्रि कन्या राशि में होगा ।

ग्रह का राशि /नक्षत्र परिवर्तन

शुक्र का कुंभ राशि में प्रवेश रात्रि 1-11 पर,

आज जन्म लेने वाले बच्चे – आज जन्म लेने वाले बच्चों की राशि कन्या होगी ।
आज रात्रि 10.57 तक जन्म लेने वाले बच्चों का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र होगा तदुपरान्त हस्त नक्षत्र होगा ।
आज जन्मे बच्चों का रजत पाद होगा ।
आज जन्म लेने वाले बच्चों के प्रथम नामाक्षर टो, प, पी, पु, ष पर रखे जा सकते हैं।

कन्या राशि का स्वामी बुध होता हैं। ये लोग अकाउंटेंट, बैंकिंग, ट्रेडिंग, अध्यापन और ज्योतिष का काम करना पसंद करते हैं और अच्छे लेखक भी होते हैं। इनकी वाणी व वाक् शक्ति में कुशलता होती हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं। संगीत, कला-साहित्य, प्रियभाषी, अध्यापन, लेखन, क्रय-विक्रय में कुशल होते हैं। हैं। ये कोमल स्वभाव के होते हैं और व्यंग करना पसंद करते हैं। ये जातक प्रियभाषी, कार्य में सहायक, लज्जाशील प्रकृति, नरम स्वभाव और निति के अनुकूल काम करने वाला होगा। कल्पनाशील सूक्षमदर्शी एवं संवेदनशील स्वभाव का होता हैं। ये बुद्धिमान, तीव्र स्मरणशक्ति एवं अध्ययनशील प्रकृति के होते हैं।