Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dev Uthani Ekadashi 2025: देवउठनी एकादशी पर 5 दिव्य उपाय, जिनसे आपके जीवन में आ सकती है ऐश्वर्य और समृद्धि

Dev Uthani Ekadashi Upay: देवउठनी एकादशी के दिन के साथ सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। आइए जानते हैं इस दिन करने वाले 5 उपाय, जिनके करने से घर और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

MEGHA ROY

Oct 28, 2025

Dev Uthani Ekadashi 2025 date, Dev Uthani Ekadashi 2025, Dev Uthani Ekadashi remedies,

Divine remedies for Dev Uthani Ekadashi|फोटो सोर्स – Freepik

Dev Uthani Ekadashi 2025 Upay: सनातन धर्म में देवउठनी एकादशी को विशेष महत्व दिया जाता है। यह पावन दिन कार्तिक मास की शुक्ल एकादशी है, जिसे देवउठनी कहा जाता है। मान्यता के अनुसार, इसी दिन विष्णु चार महीने की योगनिद्रा से जागते हैं, और इसी के साथ सभी शुभ और मांगलिक कार्यों की शुरुआत होती है। इस अवसर पर तुलसी की पूजा भी की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन करने वाले 5 उपाय, जिनके करने से घर और जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है।

Dev Uthani Ekadashi : देवउठनी एकादशी पर करें ये कुछ विशेष उपाय

घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने का महत्व

देवउठनी एकादशी की रात जब भगवान विष्णु नींद से जागते हैं, तो उनके स्वागत के लिए घर के मुख्य द्वार के दोनों ओर गाय के घी के दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है, नकारात्मकता दूर होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

पीपल के पेड़ के नीचे दीपदान

इस दिन रात्रि में पीपल के वृक्ष के नीचे एक दीपक जलाकर सात बार परिक्रमा करनी चाहिए। पीपल में स्वयं भगवान विष्णु का वास माना गया है। यह उपाय आपके जीवन से आर्थिक परेशानियों को दूर करता है और नए धन के अवसर प्रदान करता है।

रसोई में दीपक जलाने का पुण्य

देवउठनी की रात रसोईघर में एक दीपक जलाना मां अन्नपूर्णा की कृपा पाने का प्रतीक है। यह स्थान घर का हृदय माना जाता है, और यहां दीपक जलाने से घर में अन्न-धन की कभी कमी नहीं होती।

लाल चुनरी ओढ़ाएं

तुलसी माता को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। संध्या के समय तुलसी के पौधे के पास पांच दीपक जलाएं और तुलसी माता को लाल चुनरी ओढ़ाएं। इस दिन तुलसी पर पीले रंग के धागे में 11 गांठ लगाकर बांधना भी अत्यंत शुभ होता है।इससे वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आती है और भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी पत्र का विशेष महत्व होता है। भगवान को पांच तुलसी पत्र अर्पित करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में धन-धान्य की वृद्धि होती है।

क्या न करें देवउठनी एकादशी पर

  • मांसाहार, शराब तथा लहसुन-प्याज का त्याग करें।
  • क्रोध, विवाद या कठोर शब्दों का प्रयोग न करें।
  • झूठ बोलना या किसी का तिरस्कार करना अत्यंत अशुभ है।