12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छोटे से कस्बे का लड़का, 6 बार क्रैक की सरकारी नौकरी लेकिन चुना बस एक ही पेशा…

Government Job Success Story Madhya Pradesh: हालात कैसे भी हों, मेहनत से हर राह आसान हो जाती है। सैलाना जैसे छोटे कस्बे के अनुराग जैन ने मेहनत से 7 साल में अनूठा रिकॉर्ड बनाया।

less than 1 minute read
Google source verification
Government Job Success Story Madhya Pradesh Anurag Jain Cracked 6 Government Jobs in 7 Years but Chose Teaching

छोटे से कस्बे का लड़का, 6 बार सरकारी नौकरी क्रैक की Anurag Jain Cracked 6 Government Jobs in 7 Years but Chose Teaching (Source: patrika)

Government Job Success Story Madhya Pradesh: हालात कैसे भी हों, मेहनत से हर राह आसान हो जाती है। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना जैसे छोटे कस्बे के अनुराग जैन ने मेहनत से 7 साल में अनूठा रिकॉर्ड बनाया। 7 साल में राज्य व केंद्र सरकार की 6 परीक्षाओं में सफलता हासिल की। राज्य और केंद्र की सरकारी नौकरी में चयन की गाथा इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। खास यह है कि डाक और वित्त विभाग की नौकरियां छोड़कर अनुराग ने शिक्षक बनना स्वीकार किया। हाल ही में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) के रूप में चयनित हुए। अनुराग का कहना है कि शिक्षा ही हर सफलता की जड़ हैं, इसलिए शिक्षण पेशे को चुना।

युवाओं को संदेश…

अनुराग जैन(Anurag Jain Cracked 6 Government Jobs) का कहना है, माता-पिता, गुरुओं के आशीर्वाद से सब संभव हो सकता है। लेकिन इसके लिए लगातार आत्मविश्वास से मेहनत करनी होगी।

मां रिटायर्ड शिक्षिका, उनकी प्रेरणा से शिक्षक बने

अनुराग(Government Job Success Story) ने बताया, वे पीएमश्री उच्च माध्यमिक विद्यालय, रिंगनोद में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित) हैं। मां रिटायर्ड शिक्षिका हैं। उनसे शिक्षा का संस्कार मिला।

इन पदों पर हुआ चयन

  • 2018: भारतीय डाक विभाग में सॉर्टिंग असिस्टेंट।
  • 2021: मप्र जनजातीय विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित)।
  • 2021: मप्र जनजातीय विभाग में माध्यमिक शिक्षक (गणित)।
  • 2022: केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) एवं केंद्रीय उत्पाद शुल्क विभाग में कर सहायक।
  • 2025: केंद्र के अधीन एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (गणित)।
  • 2025: मप्र स्कूल शिक्षा विभाग में उच्च माध्यमिक शिक्षक (गणित)।