2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#Ratlam फिर होगा नया सिस्टम एक्टीव, रखे इन बातों का ध्यान

रतलाम. मौसम हर दिन दगा दे रहा हैैं, कहीं खंड वर्षा तो कहीं ओलावृष्टि से किसानों के साथ आमजन भी परेशान हैं। फल-फूल रही खेतों में फसलें तेज हवा और बारिश से धराशायी हो चुकी हैं, किसान चिंतित है, लेकिन मौसम के बिगड़े हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार 3 […]

2 min read
Google source verification
Weather department warning Ratlam news

बेमौसम बारिश का असर, तापमान में हो रही हर दिन वृद्धि , गेहूं की फसल पड़ी आड़ी

रतलाम. मौसम हर दिन दगा दे रहा हैैं, कहीं खंड वर्षा तो कहीं ओलावृष्टि से किसानों के साथ आमजन भी परेशान हैं। फल-फूल रही खेतों में फसलें तेज हवा और बारिश से धराशायी हो चुकी हैं, किसान चिंतित है, लेकिन मौसम के बिगड़े हालात सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार 3 फरवरी की सुबह 8.30 बजे के मध्य नीमच-मंदसौर आदि जिलों में कहीं-कही ओलावृष्टि, रतलाम, उज्जैन, अशोक नगर, रीवा, विदिशा आदि जिलों में झंझावत और वज्रपात की चेतावनी जारी की हैं। 5 फरवरी से एक नया सिस्टम फिर से सक्रिय होने की बात कही जा रही हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
ऐसे में मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए गरज-चमक के दौरान घर के अंदर रहे, खिडक़ी-दरवाजे बंद करें, संभव हो तो यात्रा करने से बचे। पेड़, बिजली के खंभे, अस्थाई शेड और कमजोर संरचनाओं से दूर रहे। आंधी-तूफान के दौरान खुले खेतों में कार्य करने से बचे। सुरक्षित आश्रय ले, पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली की तारों से दूर रहे। कांक्रीट फर्श का सहारा न ले, इलेक्ट्रानिक, उपकरणों के प्लग निकाल दें।

जावरा में तेज बारिश, रात में पटरी पार तरबतर
पशुओं का विशेष ध्यान रखें। रात के समय संरक्षित और सुरक्षित पशु शेड में रखें। सोमवार को जावरा में तेज बारिश हुई, गत रात रतलाम के पटरी पार क्षेत्र में बारिश ने सडक़ों को तरबतर कर दिया। सोमवार को दिन के तापमान में 0.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 0.7 की वृद्धि के साथ 15.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 27 जनवरी के बाद से बिगड़ा मौसम अब तक साफ नहीं हुआ हैं।

इन गांवों में फसल प्रभावित
बेमौसम बारिश के कारण 1 जनवरी की सुबह सातरूंडा, प्रीतमनगर, दंतोडिय़ा, सरवड, जमुनिया, बंगला, रत्तागीरी, जेतपाड़ा, लोचीतारा, घोड़ाघाट, खरगापाड़ा, झरखेड़ी, रत्तागढख़ेड़ा आदि गांवों में रिमझिम-तेज बारिश के कारण गेहूं की फसल आड़ी पड गई थी। इसके पूर्व 27 जनवरी को भी रतलाम ग्रामीण के ढिकवा, बेरछा, कोटड़ी, सिनोद, धनेसरा, कमेड़ आदि कई क्षेत्रों में रिमझिम तो कहीं तेज बारिश से गेहूं की फसल आड़ी पड़ी थी जो अब तक नहीं उठी हैं। इस दौरान करीब 2500 हेक्टयर से अधिक क्षेत्र प्रभावित होने की संभावना व्यक्त की गई थी।

इनका कहना है
हल्की बारिश हुई है, गेहूं की फसल आड़ी पड़ी है। हमने जिन किसानों के मोबाइल आए थे, उन्हे टोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत करने के लिए मैसेज छोड़ दिया है। वह 70 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करवा रहे है। वहां से उन्हे आश्वासन मिल रहा है कि हमारी टीम आएगी। मंगलवार को क्षेत्र का अवलोकन भी करेंगे।
केएल पांचुुरकर, कृषि विभाग

Story Loader