
रामपुर के नए कप्तान अजय द्विवेदी ने संभाली कमान! Image Source - 'FB'
DM ajay dwivedi takes charge in Rampur: यूपी के रामपुर के नए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने श्रावस्ती से स्थानांतरित होकर रामपुर ट्रेजरी कार्यालय में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और पारदर्शी प्रशासन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
राज्य सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल के तहत पूर्व जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह और मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल का तबादला कर दिया है। शासन आदेश के मुताबिक जोगिंदर सिंह को विशेष सचिव, नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग लखनऊ के पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि नंद किशोर कलाल अब गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (GDA) के उपाध्यक्ष होंगे। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली और उपलब्धियां लंबे समय तक जिले में चर्चा में रही हैं।
नए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी पहले श्रावस्ती जिले में बतौर DM तैनात थे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं और जनसुनवाई प्रणाली को बेहतर करने में अहम भूमिका निभाई। शासन ने उन्हें रामपुर भेजकर प्रशासनिक ढांचे में नया संतुलन बनाने की कोशिश की है। अजय द्विवेदी के आने से जिले में नई ऊर्जा और कार्यसंस्कृति की उम्मीद जताई जा रही है।
इसके साथ ही शासन ने अयोध्या के अपर जिलाधिकारी महेंद्र कुमार सिंह को रामपुर का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया है। वे नंद किशोर कलाल की जगह लेंगे, जिन्होंने रामपुर में लगभग तीन साल से अधिक समय तक कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कई विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इन तबादलों की जानकारी मंगलवार शाम को शासन स्तर पर सार्वजनिक की गई थी। सूत्रों के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और जिलों में नई कार्यशैली लाने के उद्देश्य से किया गया है। स्थानीय नागरिकों में उम्मीद है कि नए जिलाधिकारी अजय द्विवेदी के नेतृत्व में जनहित से जुड़ी योजनाओं की गति और पारदर्शिता दोनों में सुधार देखने को मिलेगा।
Published on:
29 Oct 2025 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allरामपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग

