Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता का हार्ट अटैक से निधन, नगर में शोक की लहर

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

less than 1 minute read

MP News: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में कांग्रेस नेता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह घर के बाहर कुर्सी पर बैठे थे। तभी अचानक उनके हाथ-पैर अकड़ने लगे और देखते ही देखते कुर्सी से नीचे गिर गए।

आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद राजगढ़ जिला अस्पताल भी ले जाया गया। यहां पर भी डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस नेता विष्णु गुप्ता की खबर सुनते ही नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

1 वोट से हार गए थे पार्षदी का चुनाव

साल 2022 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट पर वार्ड क्रमांक 7 से चुनाव लड़ा था। जिसमें सिर्फ वह एक वोट से हार गए। उनकी पहचान शहर के चर्चित समाजसेवियों में थी।