रायपुर, Jun 07, 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2026) के तीसरे संस्करण में 7 जून को पहला मैच सरगुजा टाइगर्स और बस्तर बाइसन्स के बीच खेला गया। सरगुजा टाइगर्स ने कप्तान आशुतोष सिंह के अर्धशतक (52 रन) और तेज गेंदबाज वासुदेव बरेठ के ऑलराउंड प्रदर्शन (22 रन और 3 विकेट) की बदौलत बस्तर बाइसन्स को 18 रनों से हरा दिया।
छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (Chhattisgarh State Cricket Sangh) द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में 3 जून से छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (सीसीपीएल) के तीसरे एडिशन का आयोजन किया जा रहा है।
सीसीपीएल (Chhattisgarh Cricket Premier League) सीजन 3 के रविवार को खेले गए पहले मैच में बस्तर बाइसन्स ने टॉस जीता और पहले फ़ील्डिंग करने का फ़ैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए सरगुजा टाइगर्स (Surguja Tigers) ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 204 रन का बड़ा स्कोर बनाया।
सरगुजा टाइगर्स के लिए ओपनर बैटर आशुतोष सिंह (Ashutosh Singh) ने 52 रन बनाए। उनके अलावा रितेश साहू ने 42 रन, आनंद राव ने 41 रन, सानिध्य हुरकत ने 27 रन और वासुदेव बरेठ ने 22 रन बनाए। बस्तर बाइसन्स के लिए विजय यादव ने 3 विकेट और देव आदित्य सिंह, उत्कर्ष तिवारी व अब्दुल अनस खान ने 1-1 विकेट लिए।
205 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी बस्तर बाइसन्स (Bastar Bisons) 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ़ 186 रन ही बना पाई। बस्तर बाइसन्स के लिए राहुल प्रधान ने 75 रन और अनुज तिवारी ने 50 रन बनाए। सरगुजा टाइगर्स के लिए तेज गेंदबाज वासुदेव बरेठ ने 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष यादव और स्नेहिल चड्ढा ने 2-2 विकेट लिए।
सरगुजा टाइगर्स ने 18 रन से मैच जीता। इस जीत से सरगुजा टाइगर्स को 2 अंक मिले। ऑलराउंड प्रदर्शन पर वासुदेव बरेठ को प्लेयर ऑफ़ द मैच (Player of The Match) चुना गया।
Published on: 07 Jun 2026 11:06 pm



कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।