रायपुर, Jun 07, 2026

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ये 8 ट्रेनें रद्द ( Photo - Patrika)
Train Cancelled: ट्रेन सफर करने का प्लान बना रहे हैं तो एक बार रद्द हुई ट्रेनों के नाम जरूर चेक कर ले। दरअसल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल अंतर्गत रसमड़ा स्टेशन पर मालगोदाम लाइन क्रमांक-06 के कमीशनिंग कार्य के लिए विशेष ट्रैफिक एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किए जाएंगे। ( Indian Railway) इसके चलते 10 से 12 जून के बीच कई मेमू और डेमू यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार रसमड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन उपलब्ध कराने और दुर्ग स्टेशन के मालगोदाम संबंधी कार्यों को रसमड़ा स्थानांतरित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जा रहा है। (Train Cancelled) इससे भविष्य में दुर्ग स्टेशन पर विकास कार्यों को गति मिलेगी तथा रेल परिचालन अधिक सुगम होगा।
कार्य के तहत 9 जून को लाइन क्रमांक-05 पर शाम 6 बजे से रात 10.30 बजे तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग ब्लॉक लिया जाएगा। इसके बाद 10 जून को डाउन मुख्य आउटर संयुक्त लाइन पर इसी अवधि का ब्लॉक रहेगा। मुख्य नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य 11 जून को सुबह 11.30 बजे शुरू होकर 12 जून को तड़के 2.30 बजे तक चलेगा।
इस दौरान रायपुर-डोंगरगढ़, डोंगरगढ़-रायपुर, डोंगरगढ़-गोंदिया, गोंदिया-डोंगरगढ़, गोंदिया-इतवारी, इतवारी-गोंदिया, इतवारी-बालाघाट तथा बालाघाट-इतवारी सहित कुल 8 मेमू/डेमू ट्रेनें 10 और 11 जून को रद्द रहेंगी। वहीं रायपुर-डोंगरगढ़ पैसेंजर (68705) 10 और 11 जून को केवल दुर्ग तक संचालित होगी और दुर्ग-डोंगरगढ़ खंड में रद्द रहेगी। इसी प्रकार डोंगरगढ़-बिलासपुर पैसेंजर (68706) दुर्ग स्टेशन से ही संचालित होगी तथा डोंगरगढ़-दुर्ग खंड में इसका परिचालन नहीं होगा। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेनों की स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी लेने की अपील की है। रेलवे ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।
Train Cancelled: ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल के अंतर्गत पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन का कार्य किया जा रहा है। इस वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित कुछ यात्री गाड़ियां 20 जून तक प्रभावित रहेगी। इस दौरान दस ट्रेनों को पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त/प्रारम्भ किया जाएगा।
रायपुर रेल मंडल के सीनियर PRI शिव प्रसाद ने बताया कि खुर्दा रोड रेल मंडल के पुरी स्टेशन पर प्लेटफार्म उन्नयन कार्य के कारण कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 3 जून से 20 जून तक अलग-अलग तारीख में ट्रेन प्रभावित रहेगी। इस दौरान उक्त गाड़ियां पुरी के स्थान पर मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त और प्रारम्भ होगी।
Updated on: 07 Jun 2026 12:22 pm

कोई कमेंट नहीं है।
पहले कमेंट करने वाले बनें।