
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Photo Patrika)
CG News: @राहुल जैन। प्रदेश में अवैध रूप से अफीम की खेती का मामले सामने आने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में संभावित क्षेत्रों का व्यापक सर्वे कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। सीएम ने सख्त हिदायत दी है कि यह तय किया जाए कि राज्य के किसी भी क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो।
सीएम ने कहा, राज्य में अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के प्रति सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है और ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद आयुक्त भू-अभिलेख द्वारा राज्य के सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिया गया है।
आपको बता दे बीते दिनों दुर्ग और बलरामपुर जिले में अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक जिले की खजुरी पंचायत के तुर्रीपनी गांव में करीब ढाई से तीन एकड़ जमीन पर अफीम की फसल उगाई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और खेत में लगी अफीम की फसल को जब्त करते हुए जांच शुरू कर दी।
इसके साथ ही दुर्ग के समोदा में 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में अफीम की खेती पाई गई है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। आसपास लगी कपास की फसलों का भी सर्वे कराया जाएगा। साथ ही इतने बड़े पैमाने पर खेती कैसे हो रही थी और कहां चूक हुई, इसकी भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
13 Mar 2026 12:23 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
