15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर बाबा धाम पहुंचे विष्णु देव साय, विशेष पूजा के साथ 1.20 करोड़ के कार्यों की सौगात

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ के कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में पूजा-अर्चना की।

2 min read
Google source verification
CM साय ने की पूजा-अर्चना (photo source- Patrika)

CM साय ने की पूजा-अर्चना (photo source- Patrika)

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर विष्णु देव साय अपनी पत्नी कौशल्या साय के साथ रायगढ़ प्रवास के दौरान देर रात ग्राम कोसमनारा पहुंचे। लगभग एक बजे उन्होंने श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम में भगवान भोलेनाथ और श्री सत्यनारायण बाबा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-शांति और समृद्धि की कामना करते हुए नागरिकों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

Mahashivratri 2026: 1.20 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से 1 करोड़ 20 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न विकास कार्यों की आधारशिला रखी। प्रस्तावित कार्यों में मुख्य भवन के सामने ग्रेनाइट फ्लोरिंग और शेड निर्माण, श्रद्धालुओं के विश्राम व भोजन के लिए शेड, शौचालय परिसर का निर्माण तथा पार्किंग क्षेत्र में सीसी सड़क शामिल है। उन्होंने कहा कि इन सुविधाओं से आने वाले भक्तों को बेहतर व्यवस्था मिलेगी।

आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का केंद्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोसमनारा स्थित यह धाम क्षेत्र की आस्था का प्रमुख स्थल है, जहां की आध्यात्मिक ऊर्जा समाज को सकारात्मक दिशा देती है। उन्होंने विश्वास जताया कि गुरुजनों के आशीर्वाद और जनता के सहयोग से प्रदेश सरकार जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।

धाम का इतिहास और तपस्या की परंपरा

Mahashivratri 2026: रायगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित यह धाम वर्षों से श्रद्धालुओं का केंद्र रहा है। स्थानीय मान्यता के अनुसार, श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा 1998 से कठोर साधना में लीन हैं और वर्ष 2003 में उन्हें ‘श्री श्री 108’ की उपाधि मिली। कहा जाता है कि उन्होंने पत्थरों को एकत्र कर शिवलिंग का स्वरूप निर्मित किया और खुले स्थान पर हर ऋतु में भगवान शिव की आराधना की।

जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान, नगर निगम सभापति डिग्रीलाल साहू, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसएसपी शशिमोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।