9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ में ठंड की जोरदार वापसी, बढ़ी ठिठुरन, सरगुजा में पारा 6.3 डिग्री

CG Weather Update: राजधानी में 8 फरवरी को धुंध छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा इसलिए रात में ठंड पड़ेगी...

2 min read
Google source verification
Chhattisgarh Weather news

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर के हालात ( File Photo Patrika )

CG Weather Update: प्रदेश में पिछले 24 घंटे में हल्की ठंड की वापसी हुई है। न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक गिर गया है। उत्तर छत्तीसगढ़ में तो कड़ाके की ठंड लौट आई है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री पर आ गया। वहीं राजधानी में रात का तापमान 18 से गिरकर 15.9 डिग्री पर आ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा।

CG Weather Update: बढ़ेगा पारा

इसके बाद पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। अगले एक हफ्ते तक अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। ठंड चला चली की बेला में है। फरवरी में राजधानी का अधिकतम तापमान औसतन 31.1 व न्यूनतम तापमान 16.9 डिग्री रहने का ट्रेंड रहा है। औसत बारिश 16.3 मिमी है। ये 30 साल का औसत है। सरगुजा संभाग में हल्की ठंड पड़ती है, लेकिन शीतलहर जैसी स्थिति नहीं होती। वहां अधिकतम तापमान 26.8 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहता है।

पेंड्रारोड में बारिश

इस माह हल्की बारिश व गर्जना होती है। कहीं-कहीं ओले गिरने का भी ट्रेंड रहा है। फरवरी का एक सप्ताह गुजर गया है, लेकिन प्रदेश में पेंड्रारोड को छोड़कर कहीं भी बारिश नहीं हुई है। ओले भी नहीं गिरे हैं। इससे किसानों को बड़ी राहत है। दिन में तेज धूप व रात में हल्की ठंड रहती है।

राजधानी में छाएगा धुंध, पारा 15 पर रहेगा

राजधानी में 8 फरवरी को धुंध छाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहेगा। वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहेगा। प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा इसलिए रात में ठंड पड़ेगी। प्रदेश में कहीं भी बादल छाने की संभावना नहीं है। इसका मतलब ये है कि दिन में तीखी धूप रहेगी और रातें हल्की सर्द होंगी।

खांसी के केस कम हुए, पर वायरल का प्रकोप

राजधानी में वायरल फीवर का पैटर्न बदल गया है। इस कारण लोगों को लंबे समय तक बीमार कर रहा है। गले में दर्द के साथ वायरल फीवर की शुरूआत हो रही है। सर्दी व बुखार तो ठीक भी हो रहे हैं, लेकिन खांसी आसानी से नहीं जा रही है। कई लोगों की खांसी 15 से 20 दिनों में भी नहीं जा रही है। दिन व रात के तापमान में दोगुना अंतर है। इस कारण भी लोग अब बीमार होने लगे हैं। आंबेडकर अस्पताल में रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के एचओडी डॉ. आरके पंडा व मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर डॉ. योगेंद्र मल्होत्रा के अनुसार इन दिनों सांस में तकलीफ व एलर्जी के मरीजों की संख्या कुछ कम हुई है। जब ठंड ज्यादा थी तो काफी संख्या में मरीज आ रहे थे। अब मरीजों को राहत है।

कहां 24 घंटे में कितना गिरा तापमान
स्थान न्यूनतम तापमान गिरा तापमान

रायपुर 15.9 2.1
बिलासपुर 13.4 1.9

पेंड्रारोड 11.2 1.6
कोरबा 12.1 1.9

कांकेर 15.6 2.8
बालोद 16.1 1.9

सरगुजा 6.3 2.1
बलरामपुर 5.4 1.3