8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर में रोमांच का नया सिग्नेचर जहां एडवेंचर, एंटरटेनमेंट का डबल डोज

CG News: दिनभर घूम लें तब भी मन नहीं भरता, परिवार संग जमकर मस्ती करने का नया ठिकाना अब सरोना स्थित एम्यूज ओ रामा मैनेजमेंट बनेगा..

3 min read
Google source verification
water park raipur

रायपुर में रोमांच का नया सिग्नेचर जहां एडवेंचर, एंटरटेनमेंट का डबल डोज

CG News: ताबीर हुसैन. अगर एडवेंचर आपके लिए सिर्फ रोमांच नहीं बल्कि एक लाइफस्टाइल है, और एंटरटेनमेंट का मतलब साधारण नहीं बल्कि एक्सपीरियंस है, तो रायपुर का यह नया ठिकाना आपकी वीकेंड लिस्ट में सबसे ऊपर होना चाहिए। राजधानी के तेजी से उभरते इलाके में स्थित यह डेस्टिनेशन अब सिर्फ एक वाटर पार्क नहीं रहा, बल्कि सेंट्रल इंडिया का ऐसा एडवेंचर हब बन चुका है, जहां हर उम्र और हर टेस्ट के लिए कुछ खास मौजूद है।

सरोना स्थित एम्यूज ओ रामा मैनेजमेंट की ओर से जारुल ने बताया, यहां आने वाला हर मेहमान सिर्फ घूमता नहीं, बल्कि हर राइड के साथ एक याद लेकर लौटता है। यह ऐसा प्लेस है जहां आप दिनभर घूम लें तो भी पूरा नहीं घूम पाते। घूमते हुए थक जाएं तो यहां फूड कोर्ट भी है जहां आप मनपसंद डिश ऑर्डर कर सकते हैं, हालांकि इसके चार्ज टिकट में शामिल नहीं हैं। यानी आपको अलग से पे करना होगा।

CG News: 19 एकड़ में फैला

करीब 19 एकड़ में फैला यह विशाल एम्यूजमेंट और वाटर पार्क रायपुर की बदलती लाइफस्टाइल का आईना है। एंट्री लेते ही आपको एहसास हो जाता है कि यह जगह बच्चों तक सीमित नहीं, बल्कि उन लोगों के लिए भी है जो एडवेंचर को क्लास के साथ जीना पसंद करते हैं।

एक्सरसाइज और एक्साइटमेंट

यहां का सबसे खास आकर्षण है ग्लास ब्रिज, जो सिर्फ देखने में नहीं बल्कि चढऩे के अनुभव में भी थ्रिल से भर देता है। साधारण सीढिय़ों की जगह नेट पर चढक़र ग्लास ब्रिज तक पहुंचना, इस राइड को एक कम्प्लीट एडवेंचर बनाता है, जहां एक्सरसाइज और एक्साइटमेंट साथ-साथ चलते हैं।

ट्विस्ट्स से भरपूर एडवेंचरस ट्रैक

डबल ट्रैंपोलिन बच्चों के लिए डबल फन का वादा करता है, वहीं मैनुअल रोलर कोस्टर में पैरेंट्स और किड्स दोनों की भागीदारी इसे फैमिली एक्सपीरियंस बना देती है। गो-कार्टिंग के शौकीनों के लिए यहां 750 से 800 मीटर का एडवेंचरस ट्रैक है, जो फ्लैट नहीं बल्कि ऊंच-नीच और ट्विस्ट्स से भरपूर है।

इनसे रोमांचक होगा सफर

वाटर पार्क सेक्शन में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का स्विमिंग पूल, 15 मीटर ऊंची क्रॉक्स कार्नेज स्लाइड, ब्लिजार्ड स्लाइड और फ्लाइंग चेयर जैसी राइड्स हैं, जो एड्रेनालिन को नई ऊंचाई पर ले जाती हैं। बच्चों के साथ आए मेहमानों के लिए कैरोसेल राइड और 36 सीटर पाइरेट शिप नॉस्टैल्जिया और मस्ती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन पेश करते हैं।

ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा

लोकेशन के लिहाज से यह जगह भी उतनी ही सुविधाजनक है, जितनी शानदार। रिंग रोड वन से सरोना साइड सीधी कनेक्टिविटी, ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा और सीमित समय के लिए आकर्षक ऑफर इसे और भी एक्सक्लूसिव बनाते हैं। कुल मिलाकर, यह सिर्फ एक एम्यूजमेंट पार्क नहीं, बल्कि रायपुर की नई पहचान है। जहां एक दिन कम पड़ जाता है और यादें लंबी चलती हैं। यहां प्रति व्यक्ति एंट्री 1500 रुपए है। यहां 15 मार्च तक 30 प्रतिशत की छूट चल रही है। तीन साल के बच्चे का टिकट नहीं लगेगा जबकि 4.२ फीट के ऊपर के बच्चों का पूरा टिकट लगेगा।

एक नजर में खास बातें

  • 19 एकड़ में फैला विशाल एरिया
  • ग्लास ब्रिज और उस तक पहुंचने का एडवेंचर (नेट, एक्सरसाइज + थ्रिल)
  • डबल ट्रैंपोलिन (किड्स फोकस)
  • मैनुअल रोलर कोस्टर (पैरेंट-किड इंटरएक्शन)
  • गो-कार्टिंग का 750-800 मीटर एडवेंचरस ट्रैक
  • इंटरनेशनल स्विमिंग पूल
  • क्रॉक्स कार्नेज 15 मीटर स्लाइड
  • ब्लिजार्ड स्लाइड और फ्लाइंग चेयर (360 डिग्री थ्रिल)
  • कैरोसेल राइड (बड़ों के लिए भी)
  • 36 सीटर पाइरेट शिप
  • रिंग रोड वन से आसान कनेक्टिविटी