3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी में महिला वकील आत्मदाह करने थाने पहुंची, मच गई अफरा तफरी…प्रशासन से सुरक्षा की मांग

प्रयागराज में बार चुनाव के दौरान महिला अधिवक्ता के साथ हूटिंग और मारपीट की घटना के बाद आहत महिला वकील कारवाई करने को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंची।

2 min read
Google source verification
Up news, prayagraj

फोटो सोर्स: पत्रिका, महिला वकील आत्मदाह का प्रयास करते हुए

प्रयागराज के सिविल लाइन थाने में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला अधिवक्ता खुद पर माचिस की तिली जला कर लगाने वाली ही थी कि महिला सिपाहियों ने दौड़ते हुए हाथ से माचिस छीन कर फेंक दिया।

जिससे बड़ी घटना होने से बच गई। मंगलवार दोपहर को सिविल लाइंस थाने में दोनों पक्षों के वकीलों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पीड़ित महिला वकील ने प्रशासन ने सुरक्षा की मांग भी की।

वोटिंग के दौरान मारपीट , महिला वकील ने की आत्मदाह की कोशिश

जानकारी के मुताबिक यूपी बार काउंसिल चुनाव की वोटिंग के दौरान सोमवार को काफी हंगामा और मारपीट हो गई। मारपीट से नाराज बार काउंसिल सदस्य पद की उम्मीदवार महिला वकील सिविल लाइंस थाने में आत्मदाह करने पहुंच गईं।

महिला वकील श्रद्धा शुक्ला ने कहा कि जब तक आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह थाने से नहीं हटेंगी।

इसी दौरान वह हाथ में माचिस और ज्वलनशील पदार्थ लेकर थाने के भीतर बैठ गईं। कोई सुनवाई नहीं होने पर उन्होंने माचिस जलाकर खुद का जलाने की कोशिश की तभी महिला पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक लिया।

वकीलों के दोनों पक्षों का मुकदमा दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल

महिला वकील श्रद्धा शुक्ला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 2 फरवरी 2026 की शाम को वह चुनाव प्रचार में व्यस्त थीं। तभी तिलक नगर के रहने वाले हर्षित मिश्रा, कार्तिक मिश्रा और उनके साथ आए लगभग चालीस अज्ञात लोगों ने घेर लिया, उनके साथ मारपीट की।

इस दौरान हमलावरों ने मेरे गले से सोने की चेन छीन ली। उन्होंने कहा मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। सिविल लाइन्स इंस्पेक्टर राम आसरे ने कहा कि महिला वकील और दूसरे पक्ष के वकीलों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Story Loader