Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेटा और प्राइवेसी दोनों को हैंडल करने में सक्षम है भारत का एआई मिशनः मोदी

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- भारत आज जो कुछ कर रहा, वो ग्लोबल साउथ के देशों के लिए आशा की किरण है -प्रधानमंत्री ने यूके के पीएम कीर स्टार्मर के साथ मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट को किया संबोधित, दुनिया को इन्वेस्टर्स को किया आमंत्रित

less than 1 minute read
Google source verification
टावर प्रभावित किसान अब सीधे PM मोदी से करेंगे न्याय की मांग, 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गठित...(photo-patrika)

टावर प्रभावित किसान अब सीधे PM मोदी से करेंगे न्याय की मांग, 8 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गठित...(photo-patrika)

मुंबई/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज दुनिया में एआई के लिए ट्रस्ट और सेफ्टी रूल्स पर डिबेट चल रही है। लेकिन भारत इसके लिए पहले ही 'ट्रस्ट लेयर' का निर्माण कर चुका है। भारत का एआई मिशन, डेटा और प्राइवेसी दोनों विषयों को हैंडल करने का सामर्थ्य रखता है। हमारा एआई जन-केंद्रित होना चाहिए। उन्होंने हर इन्वेस्टर को भारत की ग्रोथ के साथ ग्रो करने के लिए आमंत्रित किया।

यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की मौजूदगी में मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट के छठे संस्करण को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत, अपने डिजिटल इनोवेशन्स से दुनिया में डिजिटल पार्टनरशिप बढ़ाना चाहता है। भारत जो कर रहा है वो विशेष रूप से ग्लोबल साउथ के देशों के लिए, आशा की एक किरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की फिनटेक कम्युनिटी के प्रयासों से हमारे स्वदेशी साल्यूशंस को वैश्विक महत्व मिल रहा है। हमारे स्टार्ट अप्स की ग्रोथ दुनिया नोटिस कर रही है। इस साल के पहले 6 महीनों में ही, भारत शीर्ष तीन वित्तपोषित फिन टेक इकोसिस्टम में शामिल हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कुछ साल पहले यूके से एआई सेफ्टी समिट शुरू हुई थी, अगले वर्ष, एआई इंपैक्ट समिट भारत में होगी। यानी सेफ्टी पर चर्चा यूके से शुरु हुई थी, अब इंपैक्ट पर संवाद भारत में होगा। भारत और यूके ने ग्लोबल ट्रेड को और उस ट्रेड को लेकर विन-विन पार्टनरशिप का रास्ता दुनिया को दिखाया है। एआई और फिनटेक में भी हमारी साझेदारी, इसी भाव को सशक्त करती है।