
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर (Nava Raipur) के पुरखौती मुक्तांगन परिसर में 23 जनवरी से 25 जनवरी तक रायपुर साहित्य उत्सव ‘आदि से अनादि‘ का आयोजन किया गया। रायपुर साहित्य उत्सव (Raipur Sahitya Utsav) के समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका थे।

रायपुर साहित्य उत्सव (Raipur Literature Festival) में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गवर्नर रमेन डेका ने कहा है कि इंटरनेट (Internet) से भरी इस दुनिया और न्यू जनरेशन (New Generation) वाले इस दौर में भी प्रिंट और साहित्य का महत्व हमेशा बना रहेगा।

समापन समारोह में विशिष्ट अतिथि वित्त मंत्री (Finance Minister) ओपी चौधरी, अध्यक्षता प्रख्यात रंगकर्मी डॉ. सच्चिदानंद जोशी, विशिष्ट अतिथि फिल्म अभिनेता एवं निर्देशक डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी, फिल्म निर्माता-निर्देशक अनुराग बसु (Film director Anurag Basu) थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार (Media Advisor) पंकज झा और आर. कृष्णा दास, राज्यपाल के सचिव डॉ. सीआर प्रसन्ना, राज्यपाल के विधिक सलाहकार भीष्म प्रसाद पाण्डेय, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी (Chhattisgarh Sahitya Akademi) के अध्यक्ष शशांक शर्मा सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।