
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में एसबीएस ग्रुप द्वारा राजस्थानी लोकनृत्य, योगा आधारित सामूहिक नृत्य शामिल रहे।

समारोह में देशभर से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं गणमान्य अतिथियों ने भाग लिया।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने ध्वजारोहण किया तथा राजस्थान क्रिकेट टीम के कप्तान द्वारा खिलाड़ियों को शपथ दिलवाई।

सीकर की सरजमीं पर उतरा देश का क्रिकेट

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर एवं एसजीएफआई के संयुक्त प्रयास से आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता 14 वर्ष का भव्य उद्घाटन समारोह नगरीय विकास एवं स्वायत शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने एसबीएस एकेडमी में किया।