Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon session: विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा ने 12 और राज्यसभा ने 14 विधेयक पारित किए

Monsoon Session: लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर, Bihar SIR, पीएम ,सीएम व मंत्रियों को हटाने से जुड़े विधेयक को लेकर दोनों सदन के अंदर और बाहर घोर आपत्तियां दर्ज की। इसके बावजूद मानसून सत्र में दो दर्जन से ज्यादा विधेयक पारित किए गए।

2 min read
Loksabha rajyasabha passed 26 bills

मानसून सत्र में 26 विधेयक पारित हुए। (Photo: IANS)

Monsoon session end today:देश की संसद के दोनों सदनों में एक महीने तक चले मानसून सत्र के दौरान लोकसभा द्वारा 12 विधेयक तथा राज्यसभा द्वारा 14 विधेयक पारित किये गए। दोनों ही सदनों में और संसद परिसर में विपक्ष ने काफी आपत्तियां दर्ज कराई।

भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी घटना के बाद भारतीय वायुसेना (Indian Airforce) की ओर शुरू किए ऑपरेशन सिंदूर को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) द्वारा दर्जनों बार रोकने का श्रेय लेने पर विपक्ष ने काफी बवाल खड़ा किया। लोकसभा में प्रतिपद्वा के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi), मल्लिकार्जुन खड़गे, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष (TMC MP Sayoni Ghosh) तक ने इस मसले पर मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की। संदन के दोनों सदनों के बार बार स्थगन, वॉकआउट आदि के बावजूद कई विधेकय पारित करा लिए गए।

लोकसभा में पारित हुए विधेयकों की लिस्ट

  • राष्ट्रीय खेल गर्वनेंस बिल- 2025
  • गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक- 2025
  • मर्चेंट शिपिंग विधेयक- 2025
  • मणिपुर वस्तु और सेवा कर (संशोधन) विधेयक- 2025
  • मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक- 2025
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक- 2025
  • आयकर विधेयक- 2025
  • कराधान कानून (संशोधन) विधेयक- 2025
  • भारतीय बंदरगाह विधेयक- 2025
  • खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक- 2025
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक- 2025-ऑनलाइन गेमिंग संवर्धन और विनियमन विधेयक- 2025

राज्यसभा में पारित हुए विधेयकों की सूची

  • लैंडिंग बिल विधेयक- 2025
  • समुद्र द्वारा माल ढुलाई विधेयक- 2025
  • तटीय नौवहन विधेयक- 2025
  • मणिपुर माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक- 2025
  • मणिपुर विनियोग (संख्या 2) विधेयक- 2025
  • व्यापारी नौवहन विधेयक- 2025
  • गोवा राज्य के विधानसभा क्षेत्रों में अनुसूचित जनजातियों के प्रतिनिधित्व का पुनः समायोजन विधेयक- 2025
  • राष्ट्रीय खेल प्रशासन विधेयक- 2025,
  • राष्ट्रीय डोपिंग रोधी (संशोधन) विधेयक- 2025
  • आयकर विधेयक, 2025, कराधान कानून (संशोधन) विधेयक- 2025
  • भारतीय बंदरगाह विधेयक- 2025
  • खान और खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन विधेयक- 2025
  • भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) विधेयक- 2025

राज्यसभा में मानसून सत्र के पहले ही दिन बिल ऑफ लैडिंग विधेयक, 2025 बिना किसी व्यवधान या हंगामे के पारित हो गया जबकि लगभग सभी विधेयकों को लेकर विपक्ष के नेताओं ने शोर-शराबा किया।