5 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत, Jun 05, 2026

Indian Rupee: डॉलर हुआ डबल और रुपया एशिया में भी सबसे कमजोर क्यों पड़ा? समझिए कारण

Indian Rupee: भारतीय रुपया 2026 में एशिया की प्रमुख मुद्राओं में सबसे कमजोर प्रदर्शन रहा। डॉलर के मुकाबले रुपये में 7.6% की गिरावट दर्ज हुई है। जानिए इसके पीछे विदेशी निवेश निकासी, कच्चे तेल की कीमतों और वैश्विक हालात की क्या भूमिका है और इसका आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा।

Rupee vs Dollar Indian Currency Crisis

रुपये की रिकॉर्ड गिरावट बढ़ेगी महंगाई! (photo,AI)

Indian Rupee: एशिया में लगातार कमजोर होती भारतीय करेंसी ने देश की आर्थिक चिंता को बढ़ा दिया है। एक समय था जब एक डॉलर सिर्फ 45 रुपये में मिल जाता था, लेकिन आज वही डॉलर 95 रुपये के करीब पहुंच गया है। साल 2026 में रुपये की भारी गिरावट परेशान करने वाली है। विदेशी निवेशकों के हाथ खींचने, कच्चे तेल के महंगे होने और दुनिया भर के बाजारों में मची उथल-पुथल ने रुपये की कमर तोड़ दी है। यह गिरावट का असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है, घर का राशन खरीदने से लेकर घूमने तक, सब कुछ बहुत महंगा होता जा रहा है।

रुपये की भारी गिरावट

साल 2026 में एशिया की प्रमुख मुद्राओं में भारतीय रुपया सबसे खराब प्रदर्शन रहा। वहीं, चीन का युआन, मलेशिया का रिंगिट और सिंगापुर डॉलर मजबूत हुए, वहीं रुपया 7.6% तक कमजोर हो गया। एक तरफ भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ रही है, शेयर बाजार नए रिकॉर्ड बना रहा है।

वहीं दूसरी तरफ डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर होता जा रहा है। आउटलुक बिजनेस के रिपोर्ट अनुसार पिछले 26 सालों में रुपये की कीमत घटकर आधी रह गई है। साल 2000 में जो डॉलर करीब 45 रुपये का था, वह 2010 में 46 रुपये, 2014 में 62 रुपये और 2020 में 76 रुपये पार करते हुए 2026 में 95 रुपये के करीब पहुंच गया है। आर्थिक विकास की रफ्तार तेज होने के बावजूद रुपये की लगातार कमजोरी चिंता बढ़ा रही है।

2012 से 2026 तक डॉलर के मुकाबले लगातार कमजोर होता रुपया

वर्ष1 अमेरिकी डॉलर = भारतीय रुपया
2012रुपया 53.44
2013रुपया 56.57
2014रुपया 62.33
2018रुपया 70.09
2020रुपया 76.38
2022रुपया 81.35
2024रुपया 84.83
2025रुपया 89.98
2026रुपया 95.09

रुपया क्यों कमजोर हो रहा

आंकड़ों के मुताबिक, साल 2026 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया करीब 7.6% तक गिर गया, जो पूरे एशिया की मुद्राओं में सबसे बड़ी गिरावट है। साल 2026 में डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत लगभग दोगुनी से भी ज्यादा गिर चुकी है। इस कमजोरी की सबसे बड़ी वजह विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय बाजारों से लगातार अपना पैसा निकालना है, जिससे बाजार में डॉलर की मांग बहुत बढ़ गई है। इसके अलावा, वैश्विक अनिश्चितताओं, अमेरिकी ब्याज दरों में बदलाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने इस दबाव को और बढ़ा दिया है। इसका सीधा नुकसान रुपये जैसी कमजोर होती मुद्राओं को उठाना पड़ता है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दाम

रुपये की कमजोरी के लिए केवल विदेशी निवेशकों को जिम्मेदार मानना पूरी तरह सही नहीं है, इसके पीछे कई और बड़े कारण भी हैं। इनमें भारत का बढ़ता आयात बिल, कच्चे तेल पर भारी निर्भरता होती है। कच्चा तेल भारतीय रुपये का सबसे बड़ा दुश्मन है। भारत अपनी जरूरत का ज्यादातर तेल विदेशों से खरीदता है और इसका भुगतान डॉलर में करना पड़ता है। जब भी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ते हैं, तो भारतीय कंपनियों को तेल खरीदने के लिए ज्यादा डॉलर की जरूरत होती है।

इससे बाजार में डॉलर की मांग बहुत बढ़ जाती है और रुपये पर दबाव आने से वह कमजोर होने लगता है। रुपये को कमजोर करने में दुनिया भर में चल रहे आपसी तनाव और लगातार बढ़ता व्यापारिक घाटा भी शामिल हैं। इसके साथ ही, जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मजबूत होती है और वहां ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो दुनिया भर के निवेशक अपने पैसे को भारत जैसे बाजारों से निकालकर अमेरिका में लगाने लगते हैं। आने वाले समय में रुपये की स्थिति कैसी रहेगी, यह मुख्य रूप से तीन बातों पर निर्भर करेगा 1 .कच्चे तेल की कीमतें 2 .विदेशी निवेशकों का रुख 3. अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति।

आम आदमी की जेब पर क्या असर पड़ेगा?

रुपये की कमजोरी का असर सिर्फ बाजार तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह धीरे-धीरे आम लोगों की जेब तक पहुंच जाता है। इसका सबसे पहला असर उन चीजों पर पड़ता है जो भारत बाहर से मंगवाता है, जैसे कच्चा तेल, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयां और मशीनें। डॉलर महंगा होने से कंपनियों के लिए इन सामानों को आयात करना खर्चीला हो जाता है, और इस बढ़ी हुई लागत का बोझ ग्राहकों पर ही पड़ता है। इसके अलावा, जब कच्चा तेल महंगा होता है तो पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने लगते हैं, जिससे माल ढुलाई महंगी हो जाती है। इसका सीधा मतलब है कि जब रुपया कमजोर होने से देश में हर छोटी-बड़ी चीज महंगी हो सकती है।

एशियाई मुद्राओं का प्रदर्शन

मुद्राप्रदर्शन (%)
चीनी युआन+3.06%
मलेशियाई रिंगिट+1.92%
सिंगापुर डॉलर+0.52%
हांगकांग डॉलर-0.66%
ताइवान डॉलर-0.98%
जापानी येन-1.55%
थाई बहत-3.54%
कोरियाई वोन-3.83%
इंडोनेशियाई रुपिया-5.50%
भारतीय रुपया-7.60%

सबसे अच्छा प्रदर्शन चीन के युआन का

एशियाई मुद्राओं में सबसे अच्छा प्रदर्शन चीन के युआन का रहा, जिसने 3.06% की मजबूती दर्ज की। इसके पीछे चीन की सरकार द्वारा उठाए गए आर्थिक कदम और उसकी निर्यात बढ़ाने की नीतियां थीं। दुनिया भर की आर्थिक चुनौतियों के बाद भी चीन ने अपने निर्यात को कम नहीं होने दिया, जिससे उसके पास विदेशी मुद्रा लगातार आती रही। साथ ही, चीन के बड़े विदेशी मुद्रा भंडार और वहां के केंद्रीय बैंक की सक्रिय भूमिका ने युआन को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाए रखा, जिससे बाकी देशों की तुलना में युआन सबसे मजबूत बनकर उभरा।

मलेशियाई के रिंगिट की बढ़त

मलेशियाई रिंगिट ने भी डॉलर के मुकाबले 1.92% की बढ़त बनाकर काफी अच्छा प्रदर्शन किया। रिंगिट की इस मजबूती की सबसे बड़ी वजह मलेशिया का एक बड़ा ऊर्जा निर्यातक होना है। कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के दाम बढ़ने से देश की कमाई बढ़ी, जिसका सीधा फायदा वहां की करेंसी को मिला। इसके अलावा, बेहतर विदेशी निवेश, मजबूत व्यापार और स्थिर आर्थिक ग्रोथ के कारण वैश्विक उथल-पुथल के बावजूद मलेशिया पर निवेशकों का भरोसा बना रहा, जिससे रिंगिट बाकी एशियाई मुद्राओं की तुलना में काफी मजबूत स्थिति में रहा।

सिंगापुर की खास नीति

सिंगापुर डॉलर ने वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भी 0.52% की बढ़त दर्ज की। इसकी सबसे बड़ी वजह सिंगापुर के केंद्रीय बैंक (MAS) की खास नीति है, जो ब्याज दरों के बजाय सीधे अपनी करेंसी की कीमत (exchange rate) को नियंत्रित करता है। सिंगापुर की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय व्यापार और टेक्नोलॉजी के निर्यात जैसे सेमीकंडक्टर पर टिकी है, इसलिए वहां की सरकार हमेशा करेंसी को स्थिर रखने की कोशिश करती है। नियंत्रित महंगाई, मजबूत आर्थिक ग्रोथ और वैश्विक निवेशकों के भरोसे की वजह से दुनिया भर के बाजारों में उतार-चढ़ाव के बाद भी सिंगापुर डॉलर मजबूत बना रहा।

रुपये को मजबूत बनाने की जरूरत

साल 2000 में जो डॉलर करीब 45 रुपये का था, 2026 में 95 रुपये के आसपास पहुंच गया है। यह गिरावट सिर्फ एक करेंसी का बदलाव नहीं है, बल्कि यह भारत की बढ़ती आर्थिक जरूरतों, बढ़ते आयात (इम्पोर्ट) और दुनिया भर में डॉलर की बढ़ती ताकत को दिखाती है।

भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है, लेकिन रुपये के सामने लगातार बाहरी दबावों से निपटने की बड़ी चुनौती है। आने वाले समय में रुपये को मजबूत करने के लिए भारत को विदेशों से तेल का आयात कम करना होगा, देश में ही मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को तेजी से बढ़ावा देना होगा।

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें