
नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव (Photo-IANS)
बिहार विधानसभा में सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष पर आरोप लगाते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि मेरे साथ था तो ठीक था। लेकिन, बाद में गड़बड़ करने लगा और पैसा कमाने लगा तो छोड़ दिए। सीएम ने यहां तक कहा कि जब पद मिला तो पैसा कमाता था। इससे पहले दोनों के बीच कई बार सदन में तीखी नोकझोंक हुई। तेजस्वी यादव को डांटते हुए मुख्यमंत्री ने सदन में यहां तक कहा कि ‘तुम तो अभी बच्चा हो, चलो बैठो’
बिहार विधानसभा में तेजस्वी यादव और सीएम नीतीश कुमार के बीच कई बार तीखी नोकझोंक हुई। सीएम ने तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ था तो ठीक था। लेकिन बाद में गड़बड़ करने लगा और पैसा कमाने लगा था। इसकी वजह से हम तो छोड़कर हट गए। उन्होंने आगे कहा कि नेता विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि तुम्हारा पिता सात साल में हट गया। जब हटा तो तुम्हारी माता जी को बना दिया। तुमको हम बनाए। जब पद मिला तो पहले ठीक था। बाद में गड़बड़ करने लगा। सब जगह पैसा कमाने लगा तो फिर छोड़ दिए। सीएम के भाषण पर सदन में सत्ता पक्ष के सदस्यों ने तालियां बजाईं और मेज पीटकर अपनी भावना प्रकट किया। तेजस्वी यादव समेत राजद और विपक्ष के विधायक भी हंसते नजर आए।
दरअसल सीएम नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 से पहले जब आरजेडी की सरकार थी तो प्रदेश में कोई काम नहीं हुआ। डर और भय से लोग शाम को घरों से नहीं निकलते थे। स्कूल, अस्पताल, सड़क, पानी, बिजली सबका बुरा हाल था। लेकिन, जब बिहार में हमारी सरकार बनी तो सभी क्षेत्रों में सुधार हुआ। इसपर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ उनके सभी विधायक टोका टोकी करने लगे तो नीतीश कुमार भड़क गए। उन्होंने तेजस्वी यादव पर विधान सभा में गंभीर आरोप लगा दिए।
Updated on:
05 Feb 2026 05:36 pm
Published on:
05 Feb 2026 05:04 pm
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
