5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patna-Thawe Train: पटना–थावे के बीच रोज़ दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस, रेलवे से मिली हरी झंडी

Patna-Thawe Train: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन पटना-थावे- इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी रेल मंत्री ने बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी को दी।

2 min read
Google source verification
Fell from train, young man fell from train, fell from moving train, young man died after falling from train, Bikaner News, Rajasthan News, ट्रेन से गिरा, युवक ट्रेन से गिरा, चलती ट्रेन से गिरा, ट्रेन से गिरे युवक की मौत, बीकानेर न्यूज, राजस्थान न्यूज

फाइल फोटो- पत्रिका

Patna-Thawe Train: रेलवे ने पटना से गोपालगंज की यात्रा करने वाले यात्रियों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। रेल मंत्री खुद इसकी जानकारी दी। रेल मंत्री के अनुसार पटना–थावे के बीच प्रतिदिन इंटरसिटी एक्सप्रेस दौड़ेगी। गोपालगंज के लोग इसको लेकर काफी समय से मांग कर रहे थे। इस बात की जानकारी बीजेपी विधायक मिथिलेश तिवारी ने दी। उन्होंने कहा कि गोपालगंज की जनता को इससे बेहतर और कोई तोहफा नहीं मिल सकता है। मिथिलेश तिवारी ने कहा कि थावे - पटना इंटरसिटी (03215/03216) स्पेशल ट्रेन का नियमित परिचालन थावे जंक्शन से - मशरख - पटना के बीच नियमित रूप से चलाई जाएगी। जिससे गोपालगंज, सिवान और छपरा के लाखों लोगों को राजधानी पटना आवागमन में बहुत सुविधा होगी।

क्या होगा लाभ

पटना से गोपालगंज के बीच यह पहली इंटरसिटी एक्सप्रेस होगी। इसके शुरू होने से पटना और गोपालगंज के बीच की दूरी न सिर्फ समय के लिहाज़ से कम होगी, बल्कि यात्रियों को बड़ी राहत भी मिलेगी। अब तक लोगों के पास मुख्य रूप से सड़क मार्ग से यात्रा करने का ही विकल्प था। सुबह चलने वाली एकमात्र ट्रेन में भी काफी समय लग जाता था, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी होती थी।

इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से पटना और गोपालगंज के बीच आवागमन आसान और तेज़ हो जाएगा। साथ ही यात्रियों की जेब पर भी कम बोझ पड़ेगा। अभी पटना से गोपालगंज तक बस से सफर करने पर करीब 500 रुपये किराया देना पड़ता है, जबकि ट्रेन सेवा शुरू होने से यात्रा सस्ती हो जाएगी।

इस रेल सेवा से व्यापार को भी गति मिलने की उम्मीद है। सड़क मार्ग से माल ढुलाई में अधिक खर्च होने के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ता था, लेकिन इंटरसिटी ट्रेन के शुरू होने से लागत कम होगी और कारोबार को फायदा मिलेगा।

पीएम मोदी को दी बधाई

विधायक मिथिलेश तिवारी इसको लेकर निरंतर प्रयास कर रहे थे। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनती की वर्षों पुरानी मांग को मांग कर आपने प्रदेश के लोगों को होली का सबसे बड़ा तोहफा दे दिया है। इससे लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। विधायक ने इसके लिए बैकुंठपुर की जनता के प्रति आभार भी व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें पुनः सेवा का अवसर दिया।

व्यवसाय को मिलेगा रफ्तार

विधायक मिथिलेश तिवारी ने कहा कि थावे-पटना इंटरसिटी ट्रेन के नियमित परिचालन से न केवल बैकुंठपुर विधानसभा, बल्कि पूरे गोपालगंज जिले के छात्रों, सरकारी एवं निजी कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों को काफी सहूलियत होगी। उनका कहना था कि पटना जैसे बड़े शहर से सीधी और नियमित रेल कनेक्टिविटी मिलने से शिक्षा, रोजगार, व्यापार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच और अधिक सुलभ होगी। उन्होंने आगे कहा कि वे बैकुंठपुर विधानसभा सहित पूरे जिले के विकास के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे हैं और आगे भी रहेंगे।