6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार: राजगीर में एक ही कमरे से मिलीं 4 लाशें, एक हफ्ते से ठहरे थे जैन धर्मशाला में, बदबू आने पर खुला राज

बिहार के राजगीर में एक कमरे से चार लोगों की लाशें मिली है। मरने वालों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जूट गई है।

2 min read
Google source verification
crime news

क्राइम न्यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के पर्यटक स्थल राजगीर में शुक्रवार (06 फरवरी, 2026) की सुबह एक कमरे से चार लोगों की लाशें मिली है। चारों लाशें दिगंबर जैन धर्मशाला के एक कमरे से मिली है। मामले की सूचना मिलने के बाद सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी फॉरेंसिक टीम और टेक्निकल टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची है। जिनकी लाशें मिली वे सभी बेंगलुरु के रहने वाले हैं। ये घूमने के लिए राजगीर आए थे।

कमरे से बदबू आने पर पता चला

चारों पर्यटकों की मौत कैसे हुई? यह अभी पता नहीं चला है। ये सभी लोग करीब एक सप्ताह पहले राजगीर आए थे। शुक्रवार को जब कमरे से बदबू आई तो धर्मशाला के कर्मी ने इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस के आने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। मौत के कारणों के लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारी जांच कर रहे हैं। धर्मशाला के कई कर्मियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही पूरे धर्मशाला की भी जांच की जा रही है। राजगीर थाना प्रभारी रमन कुमार के अनुसार कमरे से दो महिला और दो पुरुष का शव मिला है। ये सभी लोग बेंगलुरु के रहने वाले थे। अभी तक इनकी पहचान नहीं हुई है। एफएसएल की टीम घटना की जांच कर रही है।

फांसी लगाकर की आत्म हत्या!

पुलिस का कहना है कि मौत कैसे हुई इसपर अभी बहुत कुछ स्पष्ट नहीं है। इधर, पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। लेकिन, सभी ने एक साथ आत्म हत्या क्यों की यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। धर्मशाला के प्रभारी मुकेश जैन ने पुलिस को बताया कि सभी 31 जनवरी को यहां आए थे। 2 फरवरी तक धर्मशाला के लोगों ने इन्हें देखा, उसके बाद से कमरा नहीं खुला था। उन लोगों ने खुद को नेपाल से घूमते हुए राजगीर आने की बात कही थी। चारों में से एक व्यक्ति ने अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड दिखाया था। आधार कार्ड पर नाम जीआर नाग प्रसाद और पता बेंगलुरु दर्ज था। तीन लोगों ने कोई पहचान पत्र धर्मशाला में नहीं है।

पुलिस ने कमरा किया सील

पुलिस ने घटना के बाद कमरे को सील कर दिया है। किसी को भी कमरे के अंदर आने- जाने पर रोक लगा दी गई है। मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मौत के कारणों का साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस टीम धर्मशाला के इंचार्ज मुकेश जैन और वहां मौजूद अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।