
बिहार विधान परिषद
'मजा लेने गई है, एंजॉय करके लौट आएगी' बिहार विधान परिषद में आरजेडी एमएलसी सुनील कुमार सिंह ने लापता बेटी की तलाश की गुहार लेकर थाना पहुंची मां के साथ व्यवहार की चर्चा करते हुए पटना पुलिस पर जमकर हमला किया। सुनील सिंह ने सदन को बताया कि पटना के राम कृष्ण नगर थाने में एक पीड़िता से ऐसा कहते हुए उसका एफआईआर लेने तक से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा कि पटना पुलिस का यह व्यवहार पूरे विभाग को शर्मिंदा करने वाला है।
बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने इस मामले की जांच का निर्देश देते हुए पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए। फिर कुछ बोलना चाहिए। उन्होंने कहा है इस मामले की जांच हो रही है। जांच में जो दोषी पाया गया उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सदन में जो मामला उठाया गया उस पर पुलिस डिपार्टमेंट गंभीरतापूर्वक जांच कर रही है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने इस मामले पर कहा कि ये काफी गंभीर मामला हैं। उन्होंने कहा कि, लापता बच्चियों को खोजने की जगह पटना पुलिस कह रही है कि वह मजा लेने गई हैं, इंज्वाय कर के लौट आयेगी। इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जायेगा।
Updated on:
15 Feb 2026 11:55 am
Published on:
15 Feb 2026 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allपटना
बिहार न्यूज़
ट्रेंडिंग
