Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP Candidate List: 101 सीटों पर BJP ने किस-किस को मैदान में उतारा? यहां देखें फुल लिस्ट

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने सभी 101 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इस बार की पुराने तो की नए चेहरे को भी मौका दिया गया है। जानिए किस सीट पर कौन स उम्मीदवार है। 

3 min read

पटना

image

Anand Shekhar

Oct 16, 2025

bjp candidate list

भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक (फ़ोटो-फ़ेसबुक)

BJP Candidate List: भारतीय जनता पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। बुधवार देर रात पार्टी की तीसरी और अंतिम सूची जारी की गई, जिसमें 18 नए नाम शामिल हैं। इस लिस्ट के साथ ही अब भाजपा ने कुल 101 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। भाजपा का अब पूरा फोकस नामांकन और चुनाव प्रचार पर होगा।

पहले दो लिस्ट में 83 नाम की हुई थी घोषणा

भाजपा की पहली सूची सबसे बड़ी थी। इसमें 71 प्रत्याशियों के नाम शामिल थे। यह सूची जातीय और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से काफी रणनीतिक मानी गई। पार्टी ने इसमें पुराने विधायकों, मंत्रियों और कुछ नए चेहरों को जगह दी थी। वहीं, दूसरी लिस्ट बुधवार शाम को जारी की गई थी। इसमें 12 उम्मीदवारों के नाम थे, जिनमें सबसे चर्चित नाम रहे लोक गायिका मैथिली ठाकुर और पूर्व IPS अधिकारी आनंद मिश्रा।

तीसरी और अंतिम लिस्ट में 18 उम्मीदवार

बुधवार देर रात जारी तीसरी और आख़िरी सूची में 18 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। इनमें पश्चिम चंपारण, कटिहार, भागलपुर, खगड़िया और औरंगाबाद जैसे राजनीतिक रूप से अहम जिलों की सीटें शामिल हैं।

BJP के सभी उम्मीदवार

  • रामनगर (अनु. जा) - नंद किशोर राम
  • नरकटियागंज - संजय पांडेय
  • बगहा - राम सिंह
  • लौरिया - विनय बिहारी
  • नौतन - नारायण प्रसाद
  • चनपटिया - उमाकांत सिंह
  • हरसिद्धि (अनुजा) - कृष्णानंदन पासवान
  • कल्याणपुर - सचिंद्र प्रसाद सिंह
  • चिरैया - लालबाबू प्रसाद गुप्ता
  • कोचाधामन - बीना देवी
  • बैसी - विनोद यादव
  • राघोपुर - सतीश कुमार यादव
  • भिहपुर - कुमार शैलेंद्र
  • पीरपैंती (अनुजा) - मुरारी पासवान
  • रामगढ़ - अशोक कुमार सिंह
  • मोहनिया (अनुजा) - संगीता कुमारी
  • भभुआ - भरत बिंद
  • गोह - रणविजय सिंह
  • अलीनगर - मैथिली ठाकुर
  • हायाघाट - राम चंद्र प्रसाद
  • मुजफ्फरपुर - रंजन कुमार
  • गोपालगंज - सुभाष सिंह
  • बनियापुर - केदार नाथ सिंह
  • छपरा - छोटी कुमारी
  • सोनपुर - विनय कुमार सिंह
  • रोसड़ा - बीरेंद्र कुमार
  • बाढ़ - सियाराम सिंह
  • अगिआंव - महेश पासवान
  • शाहपुर - राकेश ओझा
  • बक्सर - आनंद मिश्रा
  • बेतिया - रेणु देवी
  • रक्सौल - प्रमोद कुमार सिन्हा
  • पिपरा - श्यामबाबू प्रसाद यादव
  • मधुबन - राणा रणधीर सिंह
  • मोतिहारी - प्रमोद कुमार
  • ढाका - पवन जायसवाल
  • रीगा - बैद्यनाथ प्रसाद
  • बथनाहा (अ. जा) - अनिल कुमार राम
  • परिहार - गायत्री देवी
  • सीतामढ़ी - सुनील कुमार पिंटू
  • बेनीपट्टी - विनोद नारायण झा
  • खजौली - अरुण शंकर प्रसाद
  • बिस्फी - हरिभूषण ठाकुर बचौल
  • राजनगर (अ. जा) - सुजीत पासवान
  • झंझारपुर - नीतीश मिश्रा
  • छातापुर - नीरज कुमार सिंह बबलू
  • नरपतगंज - देवंती यादव
  • फारबिसगंज - विद्या सागर केसरी
  • सिकटी - विजय कुमार मंडल
  • किशनगंज - स्वीटी सिंह
  • बनमनखी (अ. जा) - कृष्ण कुमार ऋषि
  • पूर्णिया - विजय कुमार खेमका
  • कटिहार - तारकिशोर प्रसाद
  • प्राणपुर - निशा सिंह
  • कोढ़ा (अ. जा) - कविता देवी
  • सहरसा - आलोक रंजन झा
  • गौरा-बौराम - सुजीत कुमार सिंह
  • दरभंगा - संजय सरावगी
  • केवटी - मुरारी मोहन झा
  • जाले - जिबेश कुमार मिश्रा
  • औराई - रमा निषाद
  • कुढ़नी - केदार प्रसाद गुप्ता
  • बरुराज - अरुण कुमार सिंह
  • साहेबगंज - राजू कुमार सिंह
  • बैकुण्ठपुर - मिथिलेश तिवारी
  • सिवान - मंगल पांडेय
  • दरौंदा - कर्णजीत सिंह
  • गोरेयाकोठी - देवेश कांत सिंह
  • तरैया - जनक सिंह
  • अमनौर - कृष्ण कुमार मंटू
  • हाजीपुर - अवधेश सिंह
  • लालगंज - संजय कुमार सिंह
  • पातेपुर (अ. जा) - लखेंद्र कुमार रौशन
  • मोहिउद्दीननगर - राजेश कुमार सिंह
  • बछवारा - सुरेंद्र मेहता
  • तेघरा - रजनीश कुमार
  • बेगूसराय - कुंदन कुमार
  • भागलपुर - रोहित पांडेय
  • बांका - राम नारायण मंडल
  • कटोरिया (अजजा) - पूरण लाल टुडू
  • तारापुर - सम्राट चौधरी
  • मुंगेर - कुमार प्रणय
  • लखीसराय - विजय कुमार सिन्हा
  • बिहारशरीफ - डॉ सुनील कुमार
  • दीघा - संजीव चौरसिया
  • बांकीपुर - नितिन नबीन
  • कुम्हरार - संजय गुप्ता
  • पटना साहिब - रत्नेश कुशवाहा
  • दानापुर - रामकृपाल यादव
  • बिक्रम - सिद्धार्थ सौरव
  • बड़हरा - राघवेंद्र प्रताप सिंह
  • आरा - संजय सिंह "टाइगर"
  • तरारी - विशाल प्रशांत
  • अरवल - मनोज शर्मा
  • औरंगाबाद - त्रिविक्रम सिंह
  • गुरुआ - उपेंद्र दांगी
  • गया शहर - डॉ प्रेम कुमार
  • वजीरगंज - बीरेंद्र सिंह
  • हिसुआ - अनिल सिंह
  • वारसलीगंज - अरुणा देवी
  • जमुई - श्रेयसी सिंह

प्रचार में जुटेगी भाजपा

भाजपा की सीटें एनडीए के अंदर तय फार्मूले के अनुसार हैं। जिसमें 101-101 सीट भाजपा और जदयू, 29 एलजेपी (रामविलास), 6-6 HAM और RLM को दी गई हैं। पार्टी ने टिकट वितरण में यह ध्यान रखा है कि सवर्ण, ओबीसी, दलित और महादलित सभी समुदायों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित हो। तीसरी लिस्ट जारी होने के साथ ही भाजपा ने अपने संगठन को संकेत दे दिया है कि अब उम्मीदवार चयन खत्म, अब प्रचार शुरू। राज्यभर में घर-घर भाजपा, हर घर कमल अभियान का दूसरा चरण शुरू होने वाला है।