29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पन्ना, May 11, 2026

MP Panna Dam Protest: जीतू पटवारी के सामने फूटा विस्थापितों का दर्द, पुलिस अत्याचार के गंभीर आरोप

MP News: मध्य प्रदेश के पन्ना में रुंझ मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के सामने पुलिस ज्यादती और मुआवजा गड़बड़ी के आरोप लगाए।

MP Panna Dam Protest Displaced residents express their pain before Jitu Patwari MP News

Displaced residents express their pain before Jitu Patwari (फोटो- Patrika.com)

MP Panna Dam Protest: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में रुंझ मध्यम सिंचाई परियोजना को लेकर बड़ा आंदोलन चल रहा है। परियोजना के विस्थापन का दर्द सोमवार को उस वक्त छलक पड़ा, जब कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी उनके गांव आरामगंज पहुंचे। यहां महिलाएं, बुजुर्ग और युवकों ने आपबीती साझा की। रुंझ मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापित बोले- पुलिस अत्याचार कर रही है। देर रात घर के दरवाजे खुलवाकर मारपीट कर उठा ले जाती है। बच्चों को उठाकर खाट से नीचे फेंक देती है। कोई फफक-फफक कर रो पड़ा तो किसी ने पैर पकड़कर अपने परिजनों को जेल से छुड़ाने की गुहार लगाई । (MP News)

पन्ना पहंचे जीतू पटवारी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सोमवार सुबह 11:30 बजे पन्ना पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने जेल में बंद विस्थापित आंदोलन के नेता अमित भटनागर से मुलाकात की। इसके बाद वे सीधे आरामगंज पहुंचे, जहां रुंझ मध्यम सिंचाई परियोजना के विस्थापितों ने अपना दर्द सुनाया। युवक फफक-फफक कर रो पड़े और बोले— “साहब, हमारे परिजनों को जेल से बाहर निकलवा दो।” महिलाओं ने आरोप लगाया कि पुलिस देर रात दरवाजे खुलवाकर लोगों को उठा ले जाती है, मारपीट करती है और बच्चों को खाट से नीचे फेंक देती है।


विस्थापितों ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष से सवाल किया कि आखिर यह कैसी तानाशाही है। बुजुर्ग महिलाओं की पीड़ा सुनकर प्रदेशाध्यक्ष भी भावुक हो गए। उन्होंने महिलाओं को गले लगाते हुए कहा कि कांग्रेस उनके हर दर्द में साथ खड़ी है और किसी पर अत्याचार नहीं होने दिया जाएगा। इसके बाद आरामगंज में तहसीलदार से मुआवजा वितरण सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

गेहूं खरीदी केंद्र में किसानों की पीड़ा सुन भड़के प्रदेशाध्यक्ष

आरामगंज पहुंचने से पहले कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण कल्याण मार्ग स्थित गेहूं खरीदी केंद्र अर्चना वेयर हाउस पहुंचे। यहां किसानों ने बताया कि चार से पांच दिनों से रातभर जागकर अपनी उपज की रखवाली कर रहे हैं, लेकिन खरीदी के लिए नंबर नहीं आ रहा। भीषण गर्मी के बीच पेयजल और छांव तक की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। चोरी के डर से किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रात गुजारने को मजबूर हैं। किसानों की परेशानी सुनकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसानों से सिर्फ झूठे वादे कर रही है। अन्नदाता खरीदी केंद्रों में परेशान है, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है।

मझगायें में भी विस्थापितों ने लगाए गंभीर आरोप

रुंझ बांध के विस्थापितों से मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष मझगायें पहुंचे। यहां निर्माणाधीन बांध क्षेत्र में बैठकर विस्थापितों और अधिकारियों से चर्चा की। विस्थापितों ने आरोप लगाया कि प्रशासन गुंडागर्दी पर उतारू है और लोगों को देर रात घरों से उठाकर बिना अपराध जेल भेजा जा रहा है। महिलाओं से मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए गए।

कलेक्टर से की चर्चा, मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के लगाए आरोप

विस्थापितों की समस्याएं सुनने के बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष वापस पन्ना पहुंचे और कलेक्ट्रेट में कलेक्टर ऊषा परमार से मुलाकात की। उन्होंने विस्थापितों की समस्याओं और मुआवजा वितरण में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर चर्चा की। बाद में मीडिया से बातचीत में भी उन्होंने विस्थापन और गेहूं खरीदी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सरकार को पीड़ितों और किसानों के दुख-दर्द से कोई लेना-देना नहीं है। इस दौरान जिलाध्यक्ष अनीश खान, पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे, नपा नेता प्रतिपक्ष मोहम्मद रेहान, वैभव थापक, अंकित शर्मा, भुवन विक्रम सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। (MP News)

कमेंट्स

कोई कमेंट नहीं है।

पहले कमेंट करने वाले बनें।

कृपया पक्का करें कि आपका कमेंट हमारे नियमों एवं शर्तों के मुताबिक हो।
ट्रेंडिंग वीडियो

संबंधित खबरें