7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Pali News : राजस्थान के जवाई बांध रेलवे स्टेशन का एक बार फिर बदला नाम, अधिसूचना जारी

Pali News : पाली के सुमेरपुर क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नाम में संशोधन करते हुए अब इसका नाम सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन करने का निर्णय लिया है।

2 min read
Google source verification
Rajasthan Pali jawai bandh railway station has been renamed once again now Sumerpur-Jawai bandh

फाइल फोटो पत्रिका

Pali News : पाली के सुमेरपुर क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने केंद्र सरकार के सहयोग से जवाई बांध रेलवे स्टेशन के नाम में संशोधन करते हुए अब इसका नाम सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह नाम परिवर्तन आज से प्रभावी होगा।

यह महत्वपूर्ण निर्णय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा कैबिनेट मंत्री एवं सुमेरपुर विधायक जोराराम कुमावत के सतत प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। लंबे समय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों की ओर से रेलवे स्टेशन के नाम में सुमेरपुर को जोड़ने की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी हो गई है।

एरनपुरा से जवाई बांध-सुमेरपुर तक का सफर, तीसरी बार नाम परिवर्तन

सरकारी आदेश के अनुसार अब रेलवे स्टेशन पर जवाई बांध के स्थान पर सुमेरपुर-जवाई बांध नाम अंकित किया जाएगा। इससे सुमेरपुर क्षेत्र की पहचान को मजबूती मिलेगी तथा यात्रियों को अपने गंतव्य की स्पष्ट जानकारी प्राप्त होगी।

उल्लेखनीय है कि इस रेलवे स्टेशन का नाम पूर्व में एरनपुरा था, इसे बाद में जवाई बांध किया गया। अब तीसरी बार नाम परिवर्तन करते हुए इसे सुमेरपुर-जवाई बांध रेलवे स्टेशन किया गया है, जिसे क्षेत्रवासियों ने ऐतिहासिक निर्णय बताया है।

लंबे संघर्ष के बाद मिली सफलता, सुमेरपुर क्षेत्र में खुशी की लहर

स्टेशन का नाम बदलवाने की मांग को लेकर विधायक जोराराम कुमावत, राज्यसभा सांसद मदन राठौड़, क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (जोनल) के सदस्य विनोद पारख, मंडलीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य श्याम अग्रवाल तथा जवाई बांध समिति लंबे समय से प्रयासरत थे। नाम परिवर्तन के निर्णय से सुमेरपुर क्षेत्र में खुशी है।

स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों ने इसे क्षेत्र के सम्मान और पहचान से जुड़ा महत्वपूर्ण कदम बताया है। लोगों का कहना है कि इससे सुमेरपुर का नाम रेलवे मानचित्र पर उभरेगा। क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री, विधायक कुमावत एवं सांसद पीपी. चौधरी का आभार जताया है।